Twitter पर आ रहा नया 'Job post' फीचर, LinkedIn को मिलेगी कड़ी टक्कर!

Twitter जल्द ही नया 'Job Listing' फीचर रोलआउट कर सकता है। इस फीचर के जरिए वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन ट्विटर पर जॉब पोस्ट करेंगी। जानें पूरी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 13, 2023, 04:56 PM (IST)

हाइलाइट

  • नए फीचर के जरिए LinkedIn को टक्कर देने की तैयारी में Twitter
  • वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन ट्विटर पर पोस्ट कर सकेंगी नई जॉब्स
  • Twitter DM ग्रुप में जुड़ पाएंगे 100 लोग

Twitter यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। ट्विटर पर अब-तक आप अपने विचारों को शेयर किया करते थे। वहीं, अब यह प्लेटफॉर्म नई नौकरी ढूंढने का जरिया भी बनने वाला है। जी हां, लेटेस्ट लीक की मानें तो जल्द ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोलआउट करने वाली है। यह है नया 'Job Listing' फीचर। इस नए फीचर की मदद से वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन ट्विटर पर जॉब पोस्ट डाल सकेंगी। इन पोस्ट के जरिए जरूरतमंद कैंडिडेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। काफी हद तक ट्विटर का यह फीचर Linkedin ऐप की जॉब पोस्टिंग फीचर की तरह काम करने वाला है। अगर यह फीचर सच में ट्विटर पर आ जाता है, तो यकिनन LinkedIn ऐप को ट्विटर से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। और पढें: Elon Musk अब YouTube को देंगे टक्कर, टीवी पर देख सकेंगे X (Twitter) वीडियो

वेब डेवलपर और ऐप रिसर्चर Nima Owji नाम के एक ट्विटर यूजर ने लेटेस्ट ट्वीट में Twitter के नए 'Job Listing' फीचर की जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि ट्विटर इन दिनों एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन को जॉब पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी। ट्वीट में इस फीचर के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए गए हैं। एक स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है, जिसे यूजर्स को ट्विटर पर 'Start Adding Jobs' का एक नया टैब मिलेगा। और पढें: Twitter डिस्काउंट कीमत में दे रहा है एक साल वाला Blue Subscriptions, 1,000 रुपये की होगी बचत

इस पर क्लिक करते ही एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसके जरिए ऑर्गेनाइजेशन्स ट्विटर पर जॉब पोस्ट कर सकेंगी। इसमें जॉब टाइटल, लोकेशन, यूआरएल और सैलेरी की जानकारी एड करने की सुविधा दी जाएगी।

नए जॉब पोस्टिंग फीचर की जानकारी फिलहाल टिप्सटर द्वारा ही ऑनलाइन लीक की गई है। इस संबंध में ट्विटर की तरफ से किसी प्रकार की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

अब Twitter DM ग्रुप में जुड़ पाएंगे 100 लोग

Twitter ने आज 13 जून को अपने Direct Messages (DMs) के लिए ग्रुप में जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ा दी है। इसका मतलब यह है कि अब ट्विटर यूजर्स डायरेक्ट मैसेज के लिए एक बड़ा ग्रुप बना सकते हैं। यह संख्या बढ़ाकर अब 100 कर दी गई है। यानी अब आप DM के लिए ग्रुप में 100 लोगों को जोड़ सकेंगे।

Twitter Support के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके बताया गया है कि अब लोग DM में बड़ा ग्रुप बना पाएंगे। ट्वीट में लिखा है कि क्या आपकी ग्रुप चैट का स्पेस खत्म हो रहा है? आज से ग्रुप डायरेक्ट मैसेज (DM) में 100 लोगों तक शामिल हो सकते हैं। साथ ही, ट्वीट में यह भी बताया गया है कि आने वाले हफ्तों में इस लिमिट को और भी बढ़ाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।