Twitter पर किसी का भी वीडियो कर सकेंगे डाउनलोड, खास यूजर्स के लिए आया नया फीचर

Twitter Blue सब्सक्राइबर्स Twitter/X प्लेटफॉर्म पर शेयर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। यह फीचर 18 साल से ऊपर के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है।

Published By: Manisha | Published: Jul 26, 2023, 09:53 AM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को मिला डाउनलोड वीडियो फीचर
  • कुछ रीस्ट्रिक्शन्स के साथ आया नया फीचर
  • इस फीचर का इस्तेमाल 18 साल से ज्यादा वाले यूजर्स कर सकते हैं

Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को मिलने वाले एक्सक्लूसिव फीचर्स की लिस्ट में अब एक और फीचर शामिल हो गया है। अब ट्विटर ब्लू यूजर्स X प्लेटफॉर्म पर मौजूद वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं। जी हां, आज से Twitter उर्फ X प्लेटफॉर्म ने इस नए फीचर्स को ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। हालांकि, वीडियो डाउनलोड करने वाले फीचर को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ रीस्ट्रिक्शन्स के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?

Twitter Help Center के लेटेस्ट अपडेट के जरिए जानकारी मिली है कि आज से Twitter Blue सब्सक्राइबर्स Twitter/X प्लेटफॉर्म पर वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी “How to share and watch videos on Twitter” आर्टिकल में दी गई है। साधारण शब्दों में कहें तो अब वेरिफाइड यूजर्स दूसरे यूजर्स द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई वीडियो को एक क्लि पर डाउनलोड कर सकेंगे। और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

18 से कम के यूजर्स को नहीं कर सकेंगे फीचर का इस्तेमाल

जैसे कि हमने बताया इस नए फीचर को कुछ रीस्ट्रिक्शन्स के साथ पेश किया गया है। ट्विटर प्लेटफॉर्म पर फिलहाल यह फीचर ट्विटर ब्लू यूजर्स तक सीमित है। इसके अलावा, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 से ज्यादा होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि ट्विटर पर आपका अकाउंट अंडर 18 हुआ, तो आप कोई वीडियो डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

ये ऑप्शन करना होगा ऑन

इतना ही नहीं आपके द्वारा या किसी अन्य ट्विटर यूजर के द्वारा शेयर की गई वीडियो तभी डाउनलोड की जा सकती है, जब उन्होंने अपने अकाउंट पर Allow video to be downloaded ऑप्शन को इनेबल किया हो। अगर आप नहीं चाहते कि आपके द्वारा शेयर की गई वीडियो कोई शेयर करे, तो आपको पोस्ट के एडिट ऑप्शन पर जाना होगा। जहां आपको सेटिंग्स ऑप्शन में Allow video to be downloaded को डिसेबल करना होगा। इसके बाद आपकी वह वीडियो कोई डाउनलोड नहीं कर पाएगा।

25 जुलाई से पहले की वीडियो नहीं होगी डाउनलोड

इसके अलावा, 25 जुलाई 2023 से पहले पोस्ट की गई वीडियो को आप डाउनलोड नहीं कर सकते। यह फीचर कल के बाद से पोस्ट हुई वीडियो पर ही लागू होगा।

यूं करें वीडियो डाउनलोड

पहला स्टेप- अपने स्मार्टफोन में Twitter/X ऐप ओपन करें।

दूसरा स्टेप- अब जिस वीडियो को डाउनलोड करना है, उसके कॉर्नर पर दिख रहे 3 डॉट्स पर क्लिक करें।

तीसरा स्टेप- यहां आपको नया डाउनलोड वीडियो का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर टैप करके आप वीडियो को डाउनलोड कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।