Truecaller Assistant कैसे करें यूज? जानें पूरा प्रोसेस

Truecaller ने AI बेस्ड वॉइस असिस्टेंट फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स की जगह कॉल्स अटेंड कर सकता है। इस टूल के जरिए फर्जी कॉल्स पर रोक लगाई जा सकती है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jul 20, 2023, 08:15 PM (IST)

हाइलाइट

  • Truecaller ने AI बेस्ड वॉइस असिस्टेंट लॉन्च किया है।
  • यह फीचर फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • इसके जरिए फर्जी और स्पैम कॉल्स से छुटकारा मिल सकता है।

Truecaller ने यूजर्स को फर्जी कॉल्स से निजात दिलाने के लिए AI बेस्ड पर्सनल असिस्टेंस लॉन्च किया है। यह वॉइस असिस्टेंस यूजर्स की जगह इन कॉल्स को अटेंड करेगा। ट्रूकॉलर ने अपनी इस सर्विस को लॉन्च करते हुए कहा कि यह आर्टिफिशियल असिस्टेंस तुरंत पता लगा लेता है कि कौन सा कॉल यूजर के लिए जरूरी है और कौन सा नहीं। इसकी वजह से यूजर्स की हाई प्रायरिटी वाली कॉल्स को रिस्पांस किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह वॉइस असिस्टेंस हाई एक्युरेसी के साथ अपने काम करता है।

डिजिटल रिसेप्शनिस्ट

Truecaller ऐप में आया यह वॉइस असिस्टेंस फीचर मशीन लर्निंग (ML) पर काम करता है। AI टूल यूजर्स के फोन पर आने वाले सभी कॉल्स की स्क्रीनिंग करता है ताकि फर्जी कॉल्स की पहचान की जा सके। कंपनी अपने इस AI टूल को डिजिटल रिसेप्शनिस्ट बता रहा है। इसके अलावा ट्रू कॉलर का यह असिस्टेंट कॉलर्स की स्पीच को ट्रांसक्राइब भी कर सकता है। यही नहीं, यह असिस्टेंट यूजर की जगह बातचीत भी कर सकता है।

14 दिनों का फ्री ट्रायल

ट्रू कॉलर ने इस वॉइस असिस्टेंट को भारतीय यूजर्स के लिए 14 दिनों के ट्रायल पर लॉन्च किया है। शुरुआत में यूजर्स इस सर्विस को 14 दिनों तक फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ कंपनी ने Truecaller Premium Assistant प्लान भी पेश किया है, जिसके लिए हर महीने 149 रुपये का भुगतान करना होगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी यूजर्स को 99 रुपये महीने में सब्सक्रिप्शन प्लान फिलहाल ऑफर कर रही है। इस फीचर को अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जल्द ही इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • Truecaller वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Android स्मार्टफोन होना चाहिए क्योंकि कंपनी ने फिलहाल इसे केवल Android यूजर्स के लिए लॉन्च किया है।
  • Android यूजर्स Google Play Store से Truecaller ऐप को डाउनलोड या अपडेट कर सकेंगे।
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी से ऐप में लॉग-इन करें।
  • ऐप में लॉग-इन करने के बाद इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं।
  • इसे इनेबल करने के बाद यूजर्स के नंबर पर आने वाले कॉल्स को Truecaller Assistant अटेंड करेगा।
  • अगर, आपको इसे हटाना है, तो ऐप की सेटिंग्स में जाकर इसे डिएक्टिवेट करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।