TikTok फैन्स के लिए बुरी खबर, भारत में बैन हटाने का नहीं है कोई प्लान, IT मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया है कि चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok पर लगा बैन हटाने का अभी कोई प्लान नहीं है।

Published By: Manisha | Published: Sep 08, 2025, 04:54 PM (IST)

TikTok in India: हाल ही में कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok जल्द ही भारत में वापसी करने वाला है। हालांकि, इस तरह की सभी खबरों पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्ण विराम लगा दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ किया कि चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर लगा बैन हटाने का अभी कोई प्लान नहीं है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Moneycontrol को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी दी कि भारत में TikTok बैन हटाने को लेकर किसी तरह का कोई प्लान नहीं है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में अभी किसी तरह की कोई बातचीत सरकार से नहीं हुई है। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

TikTok की भारत वापसी के होने लगे थे चर्चे

आपको बता दें, हाल ही में कयास लगाए जा रहे थे कि साल 2020 में बैन हुए चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है। दरअसल, इसके पीछे की वजह यह है कि कुछ समय पहले TikTok की वेबसाइट भारत में खुल रही थी। हालांकि, उस वक्त भी इसकी ऐप डाउनलोड के लिए Google Play Store व App Store पर उपलब्ध नहीं थी। हालांकि, अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही इसे भारत में फिर से पेश किया जा सकता है। इस खबर से लाखों TikTok फैन्स काफी खुश हो गए थे। वहीं, अब आईटी मिनिस्टर का दिया बयान उन्हें फिर से मायूस कर सकता है। और पढें: Google का Veo 3.1 AI मॉडल हुआ अपग्रेड, अब बनाएगा YouTube Shorts और Instagram Reels जैसे वर्टिकल वीडियो

TikTok भारत में क्यों हुआ था बैन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टिकटॉप ऐप को भारत सरकार द्वारा साल 2020 में नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए बैन कर दिया गया था। सिर्फ टिकटॉक ही नहीं उस वक्त टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance के कई ऐप्स को भारत में बैन कर किया गया था।

FAQs

1. भारत में TikTok कब बैन हुआ था?

भारत में टिकटॉक को साल 2020 में बैन किया गया था।

2. टिकटॉक भारत में क्यों बैन हुआ था?

भारत सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए टिकटॉक ऐप को भारत में बैन किया था। यह एक चीनी ऐप है।

3. क्या 2025 में भारत में टिकटोक वापस आ गया है?

नहीं, अभी टिकटॉक भारत में दोबारा वापस नहीं आया है। अभी इस ऐप पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।