Swiggy का नया फीचर, अब ट्रेन की सीट पर मिलेगा हॉट और ताजा खाना, वो भी शानदार ऑफर्स के साथ

Swiggy ने अपनी 'Food on Train' सेवा को और आसान और मजेदार बना दिया है। अब आप फेस्टिव सीजन में भी अपने पसंदीदा खाना सीधे अपनी सीट पर पा सकते हैं, वो भी शानदार ऑफर्स के साथ। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 26, 2025, 12:50 PM (IST)

Swiggy ने अपनी ट्रेन में खाना मंगवाने वाली सेवा को और बेहतर बना दिया है। अब ट्रेन में बैठे-बैठे यात्री “Food on Train” के जरिए स्वादिष्ट खाना मंगा सकते हैं। इस सेवा में दो खास चीजें हैं, City Best और Easy Eats। आइए जानते हैं...

  • City Best: इसके जरिए आपको देश के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के चुनिंदा स्वादिष्ट खाने मिलेंगे।
  • Easy Eats: यह सुविधा खास तौर पर यात्रियों के लिए आसान और आरामदायक खाना मंगवाने का तरीका देती है।

इस फेस्टिव सीजन में यात्रियों के लिए 5,000 से ज्यादा व्यंजन और 115 से ज्यादा स्टेशनों पर डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।

Food on Train पेज को क्यों तेज और आसान बनाया गया है?

Swiggy ने बताया कि नए अपडेट्स के बाद Food on Train पेज अब 25% जल्दी खुलेगा। यह पेज स्लो इंटरनेट पर भी आसानी से काम करता है। यात्रियों को उनका खाना गर्म और ताजा सीधे उनकी सीट पर मिलता है। Swiggy ने टेक्नोलॉजी और खास तरह के खाने के ऑप्शन इस तरह जोड़े हैं कि यात्रियों के लिए ऑर्डर करना बहुत आसान हो और उन्हें अपने पसंदीदा खाने को ढूंढने में कोई दिक्कत न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए City Best और Easy Eats कैसे मददगार हैं?

Swiggy के वाइस-प्रेसीडेंट दीपक मलू ने कहा कि यह फीचर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जैसें...

  • City Best: यात्रियों को भरोसेमंद और बढ़िया खाना चुनने में मदद करता है।
  • Easy Eats: यह सुविधा उन यात्रियों के लिए है जो चलते-फिरते आसानी से खाना खाना चाहते हैं।
  • Pure Veg: शुद्ध शाकाहारी यात्रियों के लिए आरामदायक और अच्छे ऑप्शन देता है।

फेस्टिव सीजन में Pure Veg और Offer Zone से यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा?

इस फेस्टिव सीजन में Swiggy ने Pure Veg सेक्शन भी शुरू किया है। अब शाकाहारी यात्रियों के लिए 100% शुद्ध खाना ढूंढना बहुत आसान हो गया है। साथ ही नया Offer Zone यात्रियों को 30 से ज्यादा बड़े ऑफर्स देता है। इसमें लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स में 60% तक की छूट भी मिलती है। Swiggy का उद्देश्य है कि यात्रा के दौरान खाना भी उतना ही खास हो जितना कि आपकी यात्रा का अनुभव।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।