Spotify ने फ्री यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा, अब सुनो कोई भी गाना तुरंत!

क्या आप Spotify पर बिना पैसे खर्च किए भी किसी भी गाना तुरंत सुनना चाहते हैं? Spotify ने फ्री यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं, अब Pick and Play, Search and Play और Share and Play के जरिए फ्री यूजर्स भी अपने पसंदीदा गानों का आनंद तुरंत ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 16, 2025, 02:07 PM (IST)

और पढें: Spotify ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे अनोखा Bluetooth Speaker, कीमत 45 हजार

Spotify ने हाल ही में फ्री यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इससे पहले Spotify केवल प्रीमियम यूजर्स को लॉसलैस ऑडियो और ऑन-डिमांड प्ले की सुविधा देता था, लेकिन अब फ्री यूजर्स भी कुछ हद तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग का नया एक्सपीरियंस ले सकते हैं। Spotify ने सोमवार को तीन नए फीचर्स की घोषणा की Pick and Play, Search and Play और Share and Play, इन फीचर्स के जरिए फ्री यूजर्स अब किसी भी गाने को चुनकर तुरंत सुन सकते हैं। और पढें: Google ने YouTube Music में लॉन्च किया AI प्लेलिस्ट फीचर, अब मूड के हिसाब से बनाएं अपनी म्यूजिक लिस्ट

Pick and Play और Search and Play कैसे काम करते हैं?

Pick and Play फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी गाने को चुनकर तुरंत सुन सकते हैं। इससे पहले फ्री यूजर्स केवल शफल मोड में गाने सुन सकते थे और हर घंटे में गानों को बदलने की संख्या भी सीमित थी। Search and Play फीचर में यूजर्स किसी भी खास गाने को Spotify की लाइब्रेरी में सर्च करके सीधे सुन सकते हैं। और पढें: Spotify में आया बड़ा अपडेट, अब गानों के बोल समझना होगा और भी आसान

Share and Play से गानों को शेयर करना हुआ आसान

Spotify का नया Share and Play फीचर यूजर्स को अपने दोस्तों या पसंदीदा आर्टिस्ट द्वारा शेयर किए गए गाने तुरंत सुनने की सुविधा देता है। अक्सर लोग Instagram स्टोरीज में अपने पसंदीदा गाने शेयर करते हैं। अब फ्री यूजर्स केवल स्टोरी में दिए गए Spotify लिंक पर क्लिक करके गाना सुन सकते हैं। इसके अलावा Spotify ने हाल ही में डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर भी पेश किया है, जिससे यूजर्स अपने दोस्तों को गाने और प्लेलिस्ट सीधे भेज सकते हैं और Share and Play के जरिए तुरंत सुन सकते हैं।

क्या हैं फ्री यूजर्स के लिए नियम?

हालांकि ये नए फीचर्स फ्री यूजर्स के लिए बहुत अच्छे हैं, फिर भी कुछ नियम अभी भी लागू हैं। TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए फीचर्स के साथ हर दिन एक “ऑन-डिमांड टाइम” लिमिट होगी। इस लिमिट खत्म होने के बाद फ्री यूजर फिर से पुराने शफल मोड और सीमित गाने बदलने वाले नियमों के तहत आ जाएंगे। यह लिमिट हर दिन दोबारा शुरू हो जाएगी। Spotify के अनुसार, कुल 696 मिलियन यूजर्स में से सिर्फ 276 मिलियन प्रीमियम हैं, यानी करीब 420 मिलियन यूजर्स फ्री हैं। वहीं प्रीमियम प्लान की कीमत भी कई देशों में बढ़ा दी गई है। भारत में अब Spotify Individual Premium का मासिक शुल्क Rs 139 है, जो पहले Rs 119 था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।