IMC 2025: PM Modi ने लॉन्च किया Mumbai One App, मेट्रो, बस और ट्रेन का टिकट अब सिर्फ एक क्लिक में

आज पीएम मोदी मुंबई में 'Mumbai One' App लॉन्च कर दिया हैं। इस App से बस, मेट्रो और लोकल ट्रेन का सफर आसान और तेज हो जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 08, 2025, 02:03 PM (IST) | Edited: Oct 08, 2025, 06:52 PM (IST)

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पहला चरण और मुंबई मेट्रो लाइन-3 का अंतिम चरण। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने Mumbai One’ App का भी शुभारंभ किया। यह App देश का पहला Common Mobility प्लेटफॉर्म है, जो मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 11 सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को जोड़ता है। अधिकारियों के अनुसार,यह ऐप यात्रियों को अलग-अलग ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते हुए आसानी से सफर करने में मदद करेगा।

Mumbai One App की विशेषताएं और फायदे

Mumbai One App का मकसद यात्रियों को एक ही जगह से मोबाइल टिकट लेने की सुविधा देना है। इस ऐप से लोग मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस जैसी सेवाओं के लिए एक ही डिजिटल टिकट इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप में 11 प्रमुख ट्रांसपोर्ट सेवाएं शामिल हैं, जैसे मुंबई मेट्रो लाइन 1, 2A, 3 और 7, मुंबई मोनोरेल, नवी मुंबई मेट्रो, मुंबई लोकल ट्रेन और बस सेवाएं (ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई)। इससे यात्रियों को अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय भी बचेगा।

यात्रियों के लिए आसान और सुरक्षित सफर

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, Mumbai One App यात्रियों के लिए बहुत फायदे वाला है। इस App से लोगों को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि डिजिटल पेमेंट आसानी से हो जाएगा। एक ही टिकट से अलग-अलग ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप रियल-टाइम जानकारी भी देता है, जैसे ट्रैन/बस की देरी, वैकल्पिक रास्ता और पहुंचने का अनुमानित समय। इसके अलावा आसपास के स्टेशन, जगह और जरूरी जानकारी नक्शे पर देखी जा सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें SOS फीचर भी है।

पहले चरण में शामिल और नहीं शामिल क्षेत्र

Mumbai One App की शुरुआत अभी मुख्य रूप से MMR के केंद्रीय इलाके में हुई है। इसका मतलब है कि कुछ इलाके और बस सेवाएं अभी App में शामिल नहीं हैं, जैसे वसई-विरार म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (VVMT) और महाराष्ट्र राज्य रोड ट्रांसपोर्ट (MSRTC) की बसें अभी ऐप में नहीं हैं। भविष्य में इन्हें भी जोड़ने की योजना है, ताकि पूरा मराराष्ट्र इस App के जरिए एक ही डिजिटल ट्रांसपोर्ट प्लेटफॉर्म का हिस्सा बन सके।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।