UPI Lite: Paytm और PhonePe पर बिना पिन के कर पाएंगे ट्रांजेक्शन, जानें Payment Limit

Paytm और Phone Pe पर जल्द ही UPI Lite का ऑप्शन दस्तक देगा। इसके बाद यूजर्स बगैर UPI Pin के अधिकतम 200 रुपये की ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। NPCI के मुताबिक, 50 प्रतिशत ट्रांजेक्शन 200 रुपये से कम कीमत वाले होते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 07, 2023, 12:08 PM (IST)

हाइलाइट

  • Paytm और Phonepe में जल्द आएगा UPI Lite।
  • UPI Lite से यूजर्स अधिकतम 200 रुपये पे कर सकेंगे।
  • रिटेल शॉप पर 50 प्रतिशत ट्रांजेक्शन 200 रुपये से कम की होती हैं।

Paytm और Phone Pe अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने को लेकर काम कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों प्लेटफॉर्म UPI Lite जल्द पेश कर सकते हैं, जिसके बाद यूजर्स बगैर UPI Pin के अधिकतम 200 रुपये की ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। UPI Lite की मदद से कंपनियां छोटी पेमेंट को सिंपल और फास्ट बनाना चाहती हैं। NPCI के मुताबिक, 50 प्रतिशत ट्रांजेक्शन 200 रुपये से कम कीमत वाले होते हैं। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

मौजूदा समय में UPI का इस्तेमाल करके पेमेंट करने पर हर बार UPI Pin एंटर करना होता है, वह पेमेंट 1 रुपये हो या फिर 10,000 रुपये। ऐसे में छोटी पेमेंट के लिए UPI Lite को तैयार किया है। बताते चलें कि छोटी-मोटी पेमेंट के लिए कुछ यूजर्स वॉलेट में कुछ रकम एड करके रखते हैं, लेकिन लाइट सर्विस आने के बाद इस परेशानी से भी निजात मिलेगी। और पढें: PhonePe का सीक्रेट फीचर, बताएगा आपकी गाड़ी पर चालान है या नहीं, ऐसे करें भुगतान

UPI Lite को एक्टीवेट कैसे करें

  • इसके लिए यूजर्स UPI App को ओपेन करें।
  • होम स्क्रीन पर UPI Lite का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कुछ नियम व शर्तों को स्वीकार करने को कहेगा।
  • इसके बाद यूजर्स को UPI Lite में अमाउंट और बैंक अकाउंट सिलेक्ट करना होगा।
  • UPI Lite में UPI Pin एंटर करने के बाद यह सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। यह जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया ने दी है।

UPI Lite से कैसे करेंगे पेमेंट

  • फोन पे और Paytm को ओपेन करें।
  • पेमेंट का ऑप्शन चुनें और अमाउंट एंटर करें।
  • इसके बाद बगैर पिन के ट्रांजेक्शन हो जाएगी।

NPCI ने छोटे अमाउंट का दिया डाटा

बीते साल मार्च में NPCI circular के मुताबिक, भारत में करीब 50 प्रतिशत ट्रांजेक्शन 200 रुपये से कम कीमत वाली होती हैं। जबकि रिटेल शॉप में 75 फीसदी ट्रांजेक्शन 100 रुपये से भी कम होती हैं। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple Pay भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

UPI Payment के कई ऐप्स मौजूद

UPI Payment के लिए भारतीय बाजार में कई ऐप्स मौजूद हैं, जिसमें Paytm, PhonePe के नाम को ऊपर मेंशन कर चुके हैं। इसके अलावा Google Pay, Bhim, Bhart Pay, Bhim SBI Pay और Airtel Payment Bank जैसे नाम शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।