OpenAI ला रहा है नया TikTok जैसा App, लेकिन हर वीडियो होगा AI जनरेटेड

OpenAI नया TikTok जैसा ऐप ला रहा है, लेकिन इसमें हर वीडियो AI से बनेगा, क्या यूजर्स अपने वीडियो अपलोड कर पाएंगे, क्या Identity Verification होगी? आइए जातने हैं यह कदम सोशल मीडिया की दुनिया में कैसे बड़ा बदलाव ला सकता है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 30, 2025, 11:42 AM (IST)

और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है। Wired की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है जो दिखने में TikTok जैसा होगा, लेकिन इसमें सबसे बड़ा अंतर यह है कि हर एक वीडियो पूरी तरह से AI द्वारा बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट OpenAI के नए वीडियो मॉडल Sora 2 पर आधारित होगा, जिसे कंपनी ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। यह कदम न सिर्फ सोशल मीडिया की दिशा बदल सकता है, बल्कि लोगों के कंटेंट देखने और इस्तेमाल करने के तरीके को भी पूरी तरह बदल सकता है। और पढें: OpenAI लेकर आया GPT 5.4 mini और GPT 5.4 nano AI मॉडल, मिनटों पूरे होंगे मुश्किल टास्क

क्या इस ऐप में यूजर्स अपने वीडियो अपलोड कर पाएंगे?

इस ऐप में TikTok और Instagram Reels की तरह वर्टिकल फीड और स्वाइप करने वाला डिजाइन होगा, लेकिन खास बात यह है कि यूजर्स अपने बनाए हुए वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे। इसके सभी वीडियो AI मॉडल Sora 2 से खुद बनाए जाएंगे, यानी फोकस इंसानों के कंटेंट की बजाय AI की क्रिएटिविटी पर होगा। शुरू में यह AI सिर्फ 10 सेकंड तक के वीडियो बनाएगा, लेकिन भविष्य में लंबे वीडियो बनाने की सुविधा भी आ सकती है। और पढें: OpenAI का बड़ा प्लान, जल्द मिल सकता है ChatGPT में AI वीडियो बनाने का फीचर

क्या ऐप में Identity Verification की सुविधा होगी?

इस ऐप में एक दिलचस्प फीचर Identity Verification भी होगा, अगर कोई यूजर खुद को वेरिफाई करता है, तो AI उनके चेहरे और पहचान का इस्तेमाल करके वीडियो बना सकेगा। यहां तक कि दूसरे यूजर्स भी इन वेरिफाइड प्रोफाइल्स को टैग या रिमिक्स कर सकेंगे। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी हर बार यूजर को नोटिफिकेशन भेजेगी जब भी उनकी पहचान किसी वीडियो में इस्तेमाल होगी भले ही वह वीडियो सार्वजनिक न किया गया हो। इसके अलावा कॉपीराइट उल्लंघन से बचने के लिए कुछ आउटपुट्स ब्लॉक किए जा सकते हैं।

सोशल मीडिया की दुनिया में आ सकता है बड़ा बदलाव

कंपनी यह कदम सिर्फ AI की ताकत दिखाने के लिए नहीं उठा रही, बल्कि इसके पीछे बड़ी सोच भी है। अमेरिका में TikTok को लेकर लगातार विवाद चल रहे हैं, खासकर जब ट्रंप प्रशासन ByteDance पर दबाव डाल रहा है। ऐसे समय में OpenAI इस मौका लेकर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। Sora 2 को सीधे सोशल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का मतलब है कि यूजर्स OpenAI के ऐप और टूल्स में ज्यादा समय बिताएंगे और दूसरे AI वीडियो टूल्स कम इस्तेमाल करेंगे, अगर यह प्रोजेक्ट सफल हुआ, तो AI सोशल मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में नया बदलाव ला सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।