राइड कैंसिल होने की टेंशन खत्म, Ola ने लॉन्च की Primium Plus सर्विस

Ola Prime Plus सर्विस लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस सर्विस के जरिए लोगों को बेस्ट ड्राइवर समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।

Published By: Mona Dixit | Published: May 29, 2023, 08:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Ola कुछ यूजर्स के लिए लेकर आया Prime Plus सर्विस।
  • यूजर्स को इस सर्विस के जरिए कैंसिलेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • इसे आगे कंपनी और भी लोगों के लिए लाया जा सकता है।

Ola कैब सर्विस ने लोगों की यात्रा को काफी आरामदायक बनाया है। लोग अपने घर से ही कैब, ऑटो और बाइक बुक कर सकते हैं। Ola अपने यूजर्स बेहतरीन सुविधाएं देता है। हालांकि, कई बार यूजर्स को बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अक्सर लोगों को लास्ट मिनट पर कैब कैंसिल होने की समस्या से जूझना पड़ता है। खासतौर पर बारिश के समय ऐसा होता है। और पढें: UP में Ola-Uber पर सख्ती, अब बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगी ऐप टैक्सी

हालांकि, अपने ग्राहकों की इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ओला प्राइम प्लस नाम की एक नई प्रीमियम सर्विस की टेस्टिंग कर रही है। जब कोई यूजर्स प्राइम प्लस के जरिए कैब बुक करता है तो उसे 'टॉप ड्राइवर, नो कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: ड्राइवर अब सिर्फ कर्मचारी नहीं, बनेंगे मेंबर, जानिए Bharat Taxi का मॉडल कैसे करता है काम

Ola Prime Plus

Ola Prime Plus सर्विस अभी केवल बेंगलुरु के कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। शायद कंपनी इस नई सर्विस को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करने से पहले इसका रिस्पॉन्स देखना चाहती है। इस कारण इसे अभी टेस्टिंग के तौर पर लॉन्च किया गया है। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

ओला के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके कंपनी के इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ओला कैब्स द्वारा एक नई प्रीमियम सर्विस की टेस्टिंग शुरू की है। यह प्राइम प्लस बेस्ट ड्राइवर, टॉप कारें, कोई कैंसिलेशन या परिचालन संबंधी परेशानी को दूर करेगा। यह बैंगलोर में चुनिंदा के लिए लाइव होगा। इसे आजमाएं। वे इसका यूज करेंगे और अपने अनुभव यहां ट्विटर पर साझा करेंगे।

कैसे करेगा काम?

इतना ही नहीं, उन्होंने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया है। उन्होंने ओला ऐप के जरिए राइड बुक करते समय प्राइम प्लस को सिलेक्ट करने के नए ऑप्शन को दिखाया है। दिलचस्प बात यह है कि स्क्रीनशॉट के अनुसार, प्राइम प्लस के जरिये से राइड के लिए कैब बुक करने की कीमत 455 रुपये थी।

हालांकि, मिनी कैब बुक करने पर उसी राइड की कीमत 535 रुपये थी। आम तौर पर, ओला कैब्स से राइड बुक करते समय मिनी को सबसे सस्ता ऑप्शन माना जाता है। अब जब यूज के पास प्राइम प्लस है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कीमतें कैसे और क्यों बदलती हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।