Instagram Threads के iOS ऐप को मिला अपडेट, Translations फीचर के साथ जुड़ी कई सुविधाएं
Meta के Threads के iOS वर्जन के लिए अपडेट पेश किया है। इसके साथ यूजर्स कई फीड पर कई नए ऑप्शन के साथ एक नया Translations फीचर भी मिल रहा है। सभी बदलाव जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 19, 2023, 10:36 AM (IST)
हाइलाइट
- Instagram Threads के iOS वर्जन को अपडेट मिला है।
- अब ऐप पर किए गए पोस्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।
- कंपनी ने फीड पर कुछ नए ऑप्शन भी जोड़े हैं।
Instagram Threads लॉन्च होने के बाद से ही काफी पसंद किया जा रहा। इसमें कई धमाल फीचर्स मिल रहे हैं। अब कंपनी ने Threads के iOS ऐप के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ एक नया Translations फीचर पेश किया गया है। साथ ही, ऐप की कई सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम हुआ है। आइये, ऐप में हुए बदलाव के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Instagram Threads के iOS वर्जन को मिला अपडेट
Meta ने मंगलवार को Instagram Threads के iOS वर्जन के लिए एक अपडेट जारी किया है। दो हफ्ते पहले लॉन्च होने के बाद ऐप को यह दूसरा और अच्छा फीचर जोड़ने वाला पहला अपडेट है। ऐप के डेवलपर Cameron Roth ने अपने थ्रेड अकाउंट से पोस्ट करके ऐप को मिले अपडेट की जानकारी दी है। साथ ही, यह भी बताया है कि अपडेट के साथ क्या-क्या बदलाव लाए गए हैं।
थ्रेड्स डेवलपर Cameron Roth के अनुसार, नया iOS अपडेट एक खास सुविधा translations के साथ छोटे बदलावों का एक ग्रुप है। थ्रेड्स दुनिया भर के कई देशों में उपलब्ध है। अब ट्रांसलेशन्स फीचर भी मदद से किसी विदेशी भाषा में किए गए पोस्ट को ट्रांसलेट किया जा सकता है।
ऐप में मिल रहा नया Follow Tab
ट्रांसलेशन को जोड़ने के अलावा थ्रेड्स एक्टिविटी फीड पर एक नया Follow Tab भी ऐड रहा है। यह ऐप का वह हिस्सा है, जहां रिप्लाई और मेशन जैसे इंटरैक्शन कलेक्ट किए जाएंगे। हालांकि, यह आपको केवल आपके सभी लेटेस्ट थ्रेड फॉलोअर्स को डिस्प्ले करेगा।
अपडेट में हुए ये अन्य सुधार
लेटेस्ट Threads के iOS ऐप अपडेट में एक्टिविटी फीड में कुछ अन्य सुधार भी हुए हैं। अब यूजर्स को फीड पर टैप करने योग्य रिपोस्टर लेबल, अनफॉलो किए गए यूजर्स को सब्सक्राइबर करने की सुविधा और किसी दिए गए यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट ओपन करने का ऑप्शन भी जोड़ा गया है।
अपडेट को रोल आउट कर दिया गया है। रोथ का कहना है कि यूजर्स को बदलाव देखने के लिए ऐप को फिर से ओपन करने या दिन के अंत तक का इंतजार करना पड़ सकता है। नए अपडेट के साथ आई इन सुविधाओं से थ्रेड लोगों के लिए और भी उपयोगी हो सकता है। समय के साथ-साथ कंपनी भविष्य में आने वाले अपडेट में और भी नए फीचर्स जोड़ सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।