Instagram की बड़ी तैयारी! चैटिंग के लिए ला सकता है AI चैटबॉट

Instagram अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने के लिए अपना AI Chatbot रोल आउट कर सकता है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 07, 2023, 12:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Instagram यूजर्स को भविष्य में अपडेट के साथ चैट में AI Agent मिल सकता है।
  • कंपनी ने अभी फीचर से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है।
  • AI Agent यूजर्स के सवालों का आंसर देगा।

समय के समय साथ-साथ Artificial Intelligence (AI) का चलन बढ़ता जा रहा है। Open AI और Google के बाद अब और भी टेक कंपनियां इस तरफ अपने कदम बढ़ा रही हैं। लिस्ट में अब एक और नाम Instagram शामिल हो गया है। जी हां, Meta के स्वामित्व वाला शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram भी अपना AI Chatbot लाने की योजना में है। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को वीडियो और फोटो शेयर करने के साथ-साथ डायरेक्ट मैसेज (DMs) का फीचर भी देता है ताकि वे अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर पाएंगे। अब कंपनी चैट एक्सपीरियंस को और भी मजेदार करने के लिए AI Chatbot लाने पर काम कर रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Instagram पर स्टिकर कैसे बनाएं? बहुत आसान है तरीका

Instagram AI Chatbot

रिवर्स इंजीनियन Alessandro Paluzzi का दावा है कि इंस्टाग्राम AI Agent (Boot) पर काम कर रहा है। Alessandro अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया गया है कि इंस्टाग्राम अधिर मजेदार और एन्गेजिंग एक्पीरियंस के लिए आपकी चैट्स में AI Agent (Boot) लाने पर काम कर रहा है। और पढें: Instagram पर अपनी Reels वायरल करनी है? अपनाएं ये 7 आसान तरीके

साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि AI एजेंट सवालों के जवाब देने और सलाह देने में सक्षम होंगे। यूजर्स के पास 30 अलग-अलग पर्सनालिटी में से सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा। हालांकि, फिलहाल मेटा या इंस्टाग्राम की और से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। चैटबॉट उन लोगों की मदद कर सकता है, जिन्हें मैसेज लिखने में दिक्कत होती है।

कब हो सकता है लॉन्च?

जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने इसके लिए कोई घोषणा नहीं की है। इस कारण अभी यह कहना मुश्किल है कि Instagram इस सुविधा को कब या यहां तक ​रोल आउट करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने फरवरी में कहा था कि कंपनी के पास इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप के लिए "AI personas" पर काम करने वाली एक टीम थी और पलाजी का भी अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। इस कारण उम्मीद है कि कंपनी जल्द इससे संबंधित जानकारी शेयर कर सकती है और इस फीचर को प्लेटफॉर्म के लिए लाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।