Instagram का सबसे बड़ा अपडेट जल्द आ सकता है, बदल जाएगा पूरा इंटरफेस, होम स्क्रीन पर Posts की जगह आएंगी ये चीज!

क्या आप जानते हैं Instagram जल्द ही अपना सबसे बड़ा अपडेट लेकर आने वाला है, इस नए बदलाव में होम स्क्रीन पर Posts की जगह Reels दिखेंगी। क्या इससे आपका Instagram इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा? आइए जानते हैं इस आने वाले अपडेट के बारे में...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 03, 2025, 12:23 PM (IST)

और पढें: Instagram ने टेस्ट करना शुरू किया मस्त फीचर, अब आप खुद तय करेंगे Reels में क्या दिखे और क्या नहीं

Instagram हमेशा नए बदलाव करके और ज्यादा यूजर्स को जोड़ने की कोशिश करता रहता है। Instagram के हेड Adam Mosseri ने बताया कि कंपनी एक छोटे टेस्ट के जरिए नया तरीका आजमा रही है। इस बदलाव में अब जब आप Instagram खोलेंगे, तो सीधे पोस्ट की जगह Reels आपके सामने दिखेंगी। यानी App खुलते ही आपको वीडियो ही देखने को मिलेंगे। और पढें: पुरानी Reel फिर से देखनी है लेकिन लाइक या सेव करना भूल गए? अब Instagram का ये नया फीचर ढूंढेगा

Reels और DMs की बढ़ती लोकप्रियता

Instagram ने हाल ही में बताया कि उसके तीन अरब से ज्यादा लोग हर महीने ऐप इस्तेमाल करते हैं। कंपनी कहती है कि इसके ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह Reels और DMs हैं, नए टेस्ट में Stories अभी भी ऐप के ऊपर दिखेंगी, लेकिन नीचे स्क्रॉल करने पर यूज़र को पूरा स्क्रीन वाला Reels देखने को मिलेगा। इसके अलावा जो लोग इस टेस्ट में हैं, वे नेविगेशन बार से सीधे DMs भी खोल सकते हैं।

क्या है नया 'Following' टैब?

Meta, Instagram में एक नया 'Following' टैब भी पेश करने वाला है। इस टैब के जरिए यूजर आसानी से उन अकाउंट्स की लेटेस्ट पोस्ट देख सकेंगे, जिन्हें वे फॉलो करते हैं। कंपनी ने यह भी कहा कि जल्द ही नेविगेशन अनुभव में और बदलाव आएगा, जिससे यूज़र Reels, DMs और बाकी टैब्स के बीच आसानी से स्वाइप कर पाएंगे। इस नई सुविधा का उद्देश्य ऐप को और इंटरैक्टिव और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।

यह नया अपडेट Instagram को कैसे बदल सकता है?

ये नया प्रयोग Meta द्वारा हाल ही में iPad ऐप में किए गए बदलाव की तरह लगता है, जिसमें ऐप डिफॉल्ट रूप से Reels पर खुलता है, पिछले महीने Instagram ने यह भी स्पष्ट किया था कि एक ही दिन में कई Stories पोस्ट करने वाले अकाउंट्स की पहुंच कम हो रही थी। साथ ही कंपनी Reels के लिए YouTube जैसी picture-in-picture मोड पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर छोटे वीडियो फ्लोटिंग विंडो में देख सकेंगे। ये बदलाव Instagram को और अधिक engaging और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए किए जा रहे हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।