Mark Zuckerberg ने Threads ऐप में जोड़ा Twitter वाला यह धांसू फीचर, जानें डिटेल्स
Mark Zuckerberg ने Threads ऐप पर यूजर एक्सपीरियंस इम्प्रूव करने के लिए दो नए फीचर Chronological feed और Translations अनाउंस किए। अब थ्रेड्स ऐप यूजर्स को Twitter की तरह इस ऐप में पोस्ट दो सेक्शन में देखने को मिलेंगे, जो हैं- Following और For You सेक्शन।
Published By: Manisha | Published: Jul 26, 2023, 12:53 PM (IST)
हाइलाइट
- Threads ऐप में आए कई नए फीचर्स
- ऐप में जुड़ा नया ट्रांसलेशन फीचर
- Twitter वाला Following और For You सेक्शन भी हुआ ऐप में शामिल
Meta कंपनी ने पिछले ही दिनों Twitter/X माइक्रोब्लॉगिंग ऐप को टक्कर देने के लिए नया Threads ऐप लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस ऐप में लेटेस्ट अपडेट के साथ कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। Mark Zuckerberg ने मंगलवार को दो नए फीचर Chronological feed और Translations अनाउंस किए। इसके बाद Instagram हेड Adam Mosseri ने कुछ नए फीचर्स की जानकारी दी। इसमें एक्टिविटी फीड के लिए नया कैटेगरी सेक्शन, नया 'Follow' बटन व एक बार में सभी को फॉलो करने जैसी क्षमताएं शामिल हैं। आइए जानते हैं सभी फीचर्स की डिटेल्स।
Mark Zuckerberg ने Threads ऐप पर यूजर एक्सपीरियंस इम्प्रूव करने के लिए दो नए फीचर Chronological feed और Translations अनाउंस किए। अब थ्रेड्स ऐप यूजर्स को Twitter की तरह इस ऐप में पोस्ट दो सेक्शन में देखने को मिलेंगे, जो हैं- Following और For You सेक्शन।
Following और For You फीड
यह फीचर Twitter/X के Following और For You सेक्शन की तरह ही है। For You फीड में आपको मिक्स प्रोफाइल्स के पोस्ट देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप फॉलो करते हैं और जिन्हें आप फॉलो नहीं करते... दोनों ही प्रोफाइल्स के पोस्ट आपको इस सेक्शन में दिखाई देंगे। वहीं, 'Following' फीड में जैसे कि नाम से समझ आता है आपको उन लोगों के पोस्ट देखने को मिलेंगे, जिन्हें आप फॉलो करते हैं।
Translations फीचर
इसके अलावा, Translations फीचर को Threads ऐप पर रोलआउट किया गया है। इस फीचर की मदद से आप थ्रेड्स ऐप पर दिख रही भाषाओं को ट्रांसलेट कर सकेंगे। अगर आपको ऐप पोस्ट पर किसी ऐसी भाषा का पोस्ट देख रहे हैं, जिन्हें आप पढ़ नहीं पा रहे तो आप इस नए फीचर का इस्तेमाल करके ट्रांसलेट कर सकते हैं। यह Instagram पर मौजूद ट्रांसलेशन फीचर की तरह ही है।
मार्क के अलावा Instagram हेड Adam Mosseri ने भी थ्रेड्स ऐप के लिए कई नए फीचर्स अनाउंस किए हैं। इन फीचर्स की लिस्ट में एक्टिविटी फीड के लिए नया कैटेगरी सेक्शन, नया 'Follow' बटन व एक बार में सभी को फॉलो करने जैसी क्षमताएं शामिल हैं।
New Categories
Adam Mosseri ने जानकारी दी है कि अब थ्रेड्स ऐप यूजर्स को अपनी एक्टिविटी फीड पर नई कैटेगरी दिखाई देंगी, जिनके जरिए वह Follows, Quotes और Reposts आदि को फिल्टर कर सकेंगे। इसके अलावा, ऐप में फॉलोअर्स लिस्ट में नया 'Follow' एड किया गया है, जिसके जरिए आप अपने फॉलोअर्स को आसानी से फॉलो कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को एक नया “approve all” फीचर भी मिला है, जिसके जरिए वह एक साथ कई फॉलो रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।