Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज

Instagram ने अपने Reels यूजर्स के लिए एक नया Tap-to-pause फीचर रिलीज कर दिया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स 1 टैप में रील्स को पॉज कर सकेंगे। यह सुविधा इससे पहले उपलब्ध नहीं थी।

Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2026, 04:03 PM (IST)

Instagram Reels ऐप का सबसे पॉपुलर फीचर है, जिसमें शॉर्ट वीडियो देखने को मिलती है। भारत में TikTok बैन होने के बाद फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने Reels फीचर रोलआउट किया था, जो कि कुछ ही समय में लोगों के बीच काफी फेमस हो गया था। हालांकि, तब से लेकर अब तक इस फीचर में तमाम तरह के अपडेट्स पेश किए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट की बात करें, तो कंपनी ने इंस्टाग्राम रील्स के लिए नया Tap-to-pause फीचर रिलीज किया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस फीचर की मदद से आप रील्स को सिर्फ 1 टैप पर पॉज कर सकेंगे। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

Instagram हेड Adam Mosseri ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम यूजर्स अब फाइनली 1 टैप करके रील्स को पॉज कर सकेंगे। इस फीचर के जरिए यूजर्स का रील्स देखने का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर होने वाला है। और पढें: Instagram के ये Top 5 Hidden Features आपका Experience बदल देंगे! हर कोई नहीं करता करता इस्तेमाल

How the tap-to-pause feature works

लेटेस्ट अपडेट के बाद अब आप इंस्टाग्राम रील्स में सिर्फ 1 टैप करके रील्स को पॉज कर सकेंगे। हालांकि, इस नए फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको अपने इंस्टाग्राम ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। रील पॉज करने के साथ-साथ यूजर्स तो वीडियो को “Mute” करने का भी ऑप्शन मिलने वाला है। इन नए फीचर्स के जरिए आपका इंस्टाग्राम रील्स देखने का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा बेहतर बनेगा। अब आप रील के किसी भी स्पेसिफिक मूवमेंट को पॉज करके उसे बारीकी से देख सकते हैं। पॉज के जरिए आप ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट, विजुअल डिटेल्स आदि देखने में भी मदद करेगा। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

Availability

Tap-to-pause फीचर को Instagram ने सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। ये फीचर Android व iOS दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसे फेज मैनर में रिलीज किया है, जिसे आप तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Instagram पर Reels क्या है?

Instagram Reels ऐप का शॉर्ट वीडियो फीचर है, जिसे TikTok बैन के बाद पेश किया गया था।

Instagram Reels में Tap-to-pause फीचर क्या है?

Instagram Reels में Tap-to-pause फीचर के जरिए आप रील्स वीडियो को 1 क्लिक में पॉज कर सकते हैं। यह सुविधा इससे पहले उपलब्ध नहीं थी।

Instagram DM में वॉइस इफेक्ट फीचर क्या है?

हाल ही में इंस्टाग्राम DM में कंपनी ने AI Voice इफेक्ट फीचर रिलीज किया गया था, जिससे आप अपने वॉइस नोट को कैरेक्टर स्टाइल में सामने भेज सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।