Instagram में आया नया फीचर, अब DM में आए Reels पर रिप्लाई और रिएक्शन देना हुआ आसान

Intagram के DM में एक नया फीचर जुड़ गया है। अब यूजर्स चैट में वापस आए बिना ही Reels पर रिप्लाई और रिएक्शन दे सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 26, 2024, 06:31 PM (IST)

Instagram यूजर्स के लिए नई सुविधा रोल आउट कर रहा है। अब यूजर्स DMs में आए Reels पर डायरेक्ट रिप्लाई और रिएक्शन दे सकते हैं। अभी तक यूजर्स को रील्स देखने के बाद DM सेक्शन में वापस आकर उस रील पर रिएक्शन और रिप्लाई देना होता है। हालांकि, अब परेशानी से यूजर्स को छुटकारा मिल रहा है। यह फीचर यूजर्स के लिए काफी काम आ सकता है। आइये, डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Instagram Carousel पोस्ट में अब Multiple Captions होंगे ADD, चुपके से रिलीज हुआ धांसू फीचर

Instagram DM Reels New Feature

Instagram के एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए इस सुविधा को रोल आउट किया जा रहा है। मैनें अपने iOS और Android दोनों स्मार्टफोन में Instagram के इस फीचर को स्पॉट किया है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

DM में आपके किसी दोस्त ने अगर आपको Reel भेजी है तो उसको ओपन करने के बाद आपको रील के नीचे रिप्लाई का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, राइट साइड में रिएक्शन का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप वहीं से रील पर रिप्लाई और रिएक्शन दे सकते हैं। इसके लिए आपको DMs सेक्शन में वापस नहीं आना होगा। और पढें: Instagram के ये Top 5 Hidden Features आपका Experience बदल देंगे! हर कोई नहीं करता करता इस्तेमाल

अगर आपको यह फीचर अभी नहीं मिल रहा है तो एंड्रॉइड स्मार्टफोन को Google Play Store और iOS यूजर्स को Apple App Store पर जाकर ऐप को अपडेट करना होगा। Meta ने अपने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के लिए यह फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। इस कारण अभी सभी यूजर्स तक इसे पहुंचने में समय लग सकता है।

कैसे करें यूज?

  • इसके लिए DMs सेक्शन में जाएं। अब आप Reels ओपन करें।
  • अब आपको पेज पर सबसे नीचे टेक्स्ट बार दिखेगा। इस पर क्लिक करके आप कुछ भी लिकर रिप्लाई के तौर पर सेंड कर सकते हैं।
  • मैसेज बार के राइट साइड में इमोजी का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। फिर कोई भी इमोजी सिलेक्ट करके रिएक्शन दें।
  • यूजर्स अब वहीं से बाकी की रील्स देख सकते हैं। उन्हें वापस DMs में जाने की जरूरत नहीं है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।