आखिरकार आया iPad के लिए स्पेशल Instagram App, जानिए ऐसा क्या है खास

15 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार iPad यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम का ऑफिशियल ऐप आ गया है। अब छोटे स्क्रीन वाले iPhone वर्जन या वेब ब्राउजर पर एडजस्ट करने की जरूरत नहीं। नए ऐप में मिलेगा बड़ा व्यू, आसान इंटरफेस और मजेदार एक्सपीरियंस। आइए जानते हैं क्यों खास है नया ऐप।

Published By: Ashutosh Ojha
Published: Sep 04, 2025, 11:11 AM (IST)

और पढें: Instagram क्या सच में 25 अगस्त से हो जाएगा भारत में बैन? सरकार ने खुद दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने आखिरकार iPad यूजर्स की सबसे पुरानी मांग पूरी कर दी है। करीब 15 साल से लोग iPad पर एक बेहतर ऐप की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें या तो iPhone वाला छोटा-सा वर्जन इस्तेमाल करना पड़ता था या फिर वेब ब्राउजर पर एडजस्ट करना पड़ता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iPad के लिए खास इंस्टाग्राम ऐप लॉन्च कर दिया है। इस नए ऐप को यूज करने पर यूजर्स को बड़ी स्क्रीन पर बेहतर व्यू और अधिक सुविधाजनक एक्सपीरियंस मिलेगा। और पढें: Meta Ray-Ban Display Glasses हुए और भी स्मार्ट, नए अपडेट में मिलेंगे ये सब फीचर्स

कैसा होगा इंटरफेस?

नए iPad ऐप में सबसे पहले खुलते ही आपको सीधे Reels फीड दिखाई देगी। बड़ी स्क्रीन पर शॉर्ट वीडियो देखना अब और भी मजेदार हो जाएगा, जिसे कई लोग TikTok का बड़ा वर्जन कह रहे हैं। इसके अलावा स्क्रीन के टॉप पर Stories मिलेंगी और लेफ्ट साइडबार से आप आसानी से अपने Following Feed, Explore, Search, Notifications और Direct Messages तक पहुंच पाएंगे। खास बात यह है कि फीड तीन तरह की होगी All (रिकमेंडेड और आपके फॉलो किए अकाउंट्स), Friends (दोस्तों की पोस्ट) और Latest (टाइमलाइन वाली पुरानी स्टाइल)। आप चाहें तो इन्हें अपनी पसंद के हिसाब से रीऑर्डर भी कर सकते हैं। और पढें: Instagram की सीक्रेट ट्रिक, दिखाएगी Viral Reel

15 साल देर क्यों लगी?

iPad पर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करना अब तक बहुत मुश्किल था। जो ऐप iPhone के लिए बना था, वही iPad पर चलता था। इस वजह से स्क्रीन पर खाली जगह रहती थी और डिजाइन भी अच्छा नहीं लगता था। अब इंस्टाग्राम ने खास iPad के लिए नया ऐप बना दिया है। इसमें बड़ी स्क्रीन का पूरा फायदा लिया जा सकता है। जैसे, Reels देखते समय अब वीडियो पूरा ब्लॉक नहीं होगा, बल्कि कमेंट्स साइड में दिखाई देंगे। मैसेजिंग (DMs) सेक्शन भी अब और आसान होगा। यह बिल्कुल ईमेल या Slack जैसा लगेगा, बाईं तरफ चैट लिस्ट और दाईं तरफ चुनी हुई बातचीत खुलेगी। पहले इंस्टाग्राम के हेड Adam Mosseri कई बार कह चुके थे कि iPad ऐप उनकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अब कंपनी ने यूजर्स की डिमांड मानते हुए यह नया ऐप लॉन्च कर दिया है।

खत्म होंगे थर्ड-पार्टी ऑप्शन

काफी लंबे इंतजार के दौरान कई थर्ड-पार्टी ऐप जैसे Retro आए थे, जिनसे iPad पर इंस्टाग्राम थोड़ा बेहतर चलता था, लेकिन अब जब ऑफिशियल इंस्टाग्राम ऐप आ गया है, तो ऐसे ऐप्स की ज़रूरत कम हो जाएगी। नया ऐप किसी भी iPad पर काम करेगा, जिसमें iOS 15.1 या उससे नया वर्जन हो। भले ही इसे आने में 15 साल लग गए, लेकिन अब यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर आराम से स्क्रॉल, स्वाइप और डबल टैप कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।