Hindi Diwas 2024: इंग्लिश से हिंदी ट्रांसलेशन के लिए यूज करें ये बेस्ट ऐप

Hindi Diwas 2024: इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेशन करने के लिए एंड्रॉइड यूजर्स कई ऐप्स का यूज कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर कई अच्छी ऐप्स हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 14, 2024, 10:08 AM (IST)

Hindi Diwas 2024: आज यानी 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस 2024 मनाया जा रहा है। हर साल 14 सितंबर हिंदी दिवस के रूम में मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 सितंबर, 1949 को भारत की राजभाषा हिंदी घोषित की गई थी। इसके बाद से ही हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। हिंदी भाषा संस्कृत से उत्पन्न हुई है। इसकी लिपि देवनागरी है। भारत के ज्यादातर राज्यों में हिंदी बोली जाती है। यही कारण है कि डिजिटल युग में भी हिंदी का चलन बढ़ गया है। ज्यादातर ऐप्स हिंदी भाषा को सपोर्ट करते हैं। आज हम यहां इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेशन करने के लिए टॉप ऐप्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Google Translate को हुए 20 साल: Thank You को सबसे ज्यादा ट्रांसलेट करते हैं लोग, नया Pronunciation टूल AI से उच्चारण करेगा ठीक

Hindi Diwas 2024: Best Apps for English to Hindi Translation

Google Translate

Google Translate 100 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी भी है। इस ऐप का यूज आप फ्री में करके इंग्लिस से हिंदी में ट्रांसलेशन कर सकते हैं। इससे टेक्स्ट के साथ-साथ स्पीच या डॉक्यूमेंट भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। और पढें: OpenAI ने ChatGPT Translate किया लॉन्च, क्या Google Translate की बादशाहत होगी खत्म?

Hindi English Translator

Google Play Store पर मैजूद Hindi English Translator को 4.1 रेटिंग मिली है। प्ले स्टोर पर इसे 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिले हुए हैं। इसकी मदद से आसानी से इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। और पढें: Google Translate ने लॉन्च किया हेडफोन के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर, जानें कैसे करें यूज

Hindi-English Translator

यह ऐप भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसे 4.5 रेटिंग मिली है। प्ले स्टोर पर इसके 1 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हैं। इससे इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

Hi Translate- Chat Translator

Google Play Store पर मौजूद यह ऐप 135 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे4.3 रेटिंग मिलती है। इसे 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड मिले हैं। इससे कई भाषाओं का ट्रांसलेशन कर सकते हैं।

इन ऐप्स के अलावा आप कई वेबसाइट पर यूज करके भी English से Hindi से आसानी से ट्रांसलेशन कर सकते हैं। यह ऐप्स का उपयोगी साबित होंगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।