Google में आया नया सिक्योरिटी फीचर, कॉन्टैक्ट लीक होने पर करेगा अलर्ट

Google ने यूजर्स के निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने निजी डेटा को गूगल सर्च में दिखने से रोक सकेंगे। साथ ही, उन्हें निजी जानकारियां अपलोड होने पर अलर्ट भी मिलेगा।

Published By: harshit harsh | Published: Aug 04, 2023, 03:30 PM (IST) | Edited: Aug 04, 2023, 03:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने सर्च से यूजर्स के निजी जानकारी हटाने के लिए नया अपडेट जारी किया है।
  • इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए सर्च इंजन से अपनी निजी जानकारी हटाना आसान हो जाएगा।
  • साथ ही, यूजर्स को उनकी निजी जानकारी अपलोड होने पर अलर्ट भी मिलेगा।

Google अब अपने प्लेटफॉर्म से आपका कॉन्टैक्ट इंफार्मेशन हटाना आसान बना रहा है। यूजर्स अपनी निजी डिटेल जैसे कि फोन नंबर, ई-मेल अड्रेस आदि को गूगल सर्च से हटा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट किया है। गूगल का यह नया सिक्योरिटी फीचर किसी यूजर का पता, फोन नंबर, ई-मेल अड्रेस आदि अपने प्लेटफॉर्म पर पाएगा तो उसे एक अलर्ट भेजेगा, जिसमें इन जानकारियों को रिव्यू करने और हटाने का रिक्वेस्ट करने का ऑप्शन देगा। ऐसा करके यूजर अपनी निजी जानकारियों को सर्च से हटा पाएंगे। और पढें: Google Account की 4 काम की सीक्रेट सेटिंग, डेटा सुरक्षित रखने के साथ प्राइवेसी होगी मजबूत

आसानी से हटा पाएंंगे निजी जानकारियां

गूगल सर्च में मौजूद 'results about you' सेक्शन पर जाकर यूजर डैशबोर्ड से अपनी जानकारियों को मोबाइल और वेब दोनों वर्जन के लिए हटा पाएंगे। इस फीचर को पहले सितंबर में रोल आउट किया था, अब इसका नया अपडेट जारी हुआ है। जैसे ही, आप गूगल पर अपनी निजी जानकरियां इनपुट करेंगे इसका डैशबोर्ड उन वेबसाइट्स के बारे में बताएगा, जहां आपकी निजी जानकारियां दर्ज है। आप हर वेबपेज को रिव्यू करके उसे हटाने का रिक्वेस्ट कर सकेंगे। और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम

इस तरह से आप अपनी निजी जानकारियों का मिसयूज यानी गलत इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं। इससे पहले यूजर को गूगल सर्च में जाकर अपनी निजी जानकारियों का पता लगाना होता था, फिर उसे हटाने के लिए आवेदन देना पड़ता था। नए अपडेट के बाद यूजर को ऑटोमैटिकली ये डिटेल्स दिखाई देंगी, जिनको हटाने के लिए वो आवेदन दे सकेंगे। और पढें: Google लेकर आया Nano Banana 2 Lite, कम समय में बनाता है ज्यादा AI इमेज

भेज सकेंगे अलर्ट

अगर, आप चाहते हैं कि भविष्य में भी आपकी कोई निजी जानकारियां गूगल सर्च में न दिखे तो आप उसके लिए पुश नोटिफिकेशन सर्विस इनेबल कर सकते हैं। ऐसा करने पर कोई भी वेबसाइट अगर आपकी निजी जानकारियों को गूगल पर अपलोड करेगा तो आपको इसका अलर्ट पुश नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगा, जिसके बाद उसे हटाने का आप रिक्वेस्ट डाल सकेंगे। हालांकि, गूगल सर्च से आपकी जानकारी हट जाने का मतलब यह नहीं है कि आपके पर्सनल डिटेल्स वेब पेज से पूरी तरह हट जाएंगे। यह केवल आपकी निजी जानकारियों को सर्च होने से बचाएगा, ताकि हैकर्स या साइबर अपराधियों के हाथ आपकी निजी जानकारी न लग सके।

Google का यह नया अपडेट आम यूजर की निजी जानकारियों को रिव्यू करने और सर्च से तेजी से हटाने के लिए लाया गया है। इसका मकसद यूजर की निजी जानकारियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाना है। इससे पहले कई बार हैकर्स ने यूजर्स की निजी जानकारियां गूगल सर्च के जरिए निकाली और ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। साइबर अपराधियों को यूजर की निजी जानकारियां गूगल सर्च में न मिले, इसके लिए इस अपडेट को जारी किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।