Google Maps को मिला अपडेट, जुड़े कई नए AI फीचर

Google Maps को कई नए AI फीचर्स मिल रहे हैं। कई फीचर्स को रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ आगे आने वाले समय में रोल आउट होने लगेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 27, 2023, 10:01 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google Maps में कई AI पावर्ड फीचर्स मिलते हैं।
  • अब लोग अपनी ट्रिप की और भी अच्छी तरह से प्लानिंग कर सकेंगे।
  • कई फीचर्स को चुनिंदा देशों के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है।

Google Maps को कई AI फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। गूगल ने अपनी अन्य सर्विस और प्रोडक्ट की तरह अब मैप्स में भी AI पावर्ड फीचर्स जोड़े हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाएंगे। मैप्स अपग्रेड आपको सर्च और एक्सप्लोर करने का एक नया तरीका देगा। कुछ फीचर्स रोल आउट होना शुरू हो गए हैं। बाकी को समय के साथ रिलीज किया जाएगा। आइये, मैप्स को मिले नए फीचर्स जानते हैं। और पढें: अब ChatGPT की तरह जवाब देगा Google Maps

Google Maps AI Feature

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में गूगल मैप्स यूजर्स को इको-फ्रैंडली रूटिंग और लाइव व्यू जैसी सुविधाओं के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। अब कंपनी ने AI की पावर के साथ मैप्स को और अधिक अपडेट करने की घोषणा की है ताकि लोग आत्मविश्वास से यात्राओं के लिए प्लानिंग और नेविगेट करने के साथ-साथथ स्टेबल ऑप्शन सिलेक्ट कर सकें। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान

रूट के लिए इमर्सिव व्यू

Google I/O 2023 में कंपनी ने रूट्स फीचर के लिए इमर्सिव व्यू की घोषणा की थी, जो यूजर्स की यात्रा का प्रीव्यू करेगा। यह सुविधा एंड्रॉइड और iOS पर एम्स्टर्डम, बार्सिलोना, डबलिन, फ्लोरेंस, लास वेगास, लंदन, लॉस एंजिल्स, मियामी, न्यूयॉर्क, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को, सैन जोस, सिएटल, टोक्यो और वेनिस में रोल आउट होना शुरू हो शुरू हो जाएगी।

अधिक डिटेल के साथ कर पाएंगे नेविगेट

Google Maps वर्तमान में दुर्घटनाओं या ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियों के बारे में जानकारी देता है। कंपनी का कहना है कि AI के साथ नेविगेशन मैप रियल दुनिया को और भी अधिक सटीकता से दिखाएगा।

अपडेट किए गए रंगों के अलावा यूजर्स को नेविगेशन में और मदद करने के लिए हाईवे पर अधिक रियल इमारतें और बेहतर लेन डिटेल दिखाई देंगी। ये अपडेट आने वाले महीनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी सहित 12 देशों के लिए रोल आउट किए जाएंगे।

Google Lens in Maps

Google Maps में लेंस का यूज करते समय यूजर्स अब उस जगह के आसपास वाले एरिया को आसानी से समझना पाएंगे, जहां वे हैं। मैप्स में लेंस AI और संवर्धित वास्तविकता का यूज करता है।

इससे यूजर्स को मैप्स में लेंस के साथ फोन के कैमरे को इंगित करके पास वाली कॉफी शॉप जैसी जगह तुरंत ढूंढने में मदद मिलती है। यह ऑस्टिन, लास वेगास, रोम, साओ पाउलो और ताइपे सहित 50 से अधिक नए शहरों में आ रहा है।

फोटो के आधार पर कर पाएंगे सर्च

गूगल मैप्स अब यूजर्स को उनके सर्च के हिसाब से फोटो दिखाई देंगी। अगर अब यूजर दिल्ली में करने लायक एक्टिविटी या चीजें के लिए सर्च करता है तो उन्हें मैप्स ऐप पर सर्च रिजल्ट में फोटो भी दिखाई देंगी। इसके लिए केवल रिजल्ट स्क्रॉल करें और अधिक जानने के लिए फोटो पर टैप करें। साथ ही, उस स्थान पर नेविगेट करें।

यह सुविधा इस सप्ताह फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और यूएस में आ रही है और समय के साथ अन्य जगह के लिए भी रोल आउट की जाएगी।

ईवी की मिलेगी अधिक जानकारी

Google Maps पहले से ही EV चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी देता है। अपडेट अब अधिक जानकारी करेगा। व्हीकल के साथ चार्जर कम्पेटिबिलिटी, चार्जर की चार्जिंग स्पीड और चार्जर का आखिरी बार कब उपयोग किया गया था, यह सभी जानकारियां अब मिलेंगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।