Google Maps भारत के लिए लाया कई नए फीचर्स, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

Google Maps ने भारत के लिए एक नहीं बल्कि पांच-पांच नए फीचर्स पेश किए हैं। ये सभी सुविधाएं यूजर्स को काफी मदद करेंगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 20, 2023, 03:30 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google Maps ने पांच नए फीचर्स पेश किए हैं।
  • इन फीचर्स को खासतौर पर भारत के लिए लाया गया है।
  • गूगल मैप्स ने कई ऐप्स के साथ साझेदारी की है।

Google Maps ने भारतीय यूजर्स के लिए पांच नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने लोकेशन की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए AI का उपयोग किया है, जिससे नेविगेट करना आसान हो गया है। इसके साथ ही, गूगल मैप्स गाड़ी चलाते समय ऐसा रास्ता भी सिलेक्ट करने का ऑप्शन देगा, जिस पर फ्यूल कम खर्च होगा। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान

इसके साथ ही, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के शेड्यूल और ट्रैकिंग को डिजिटल बनाने के लिए Google ने Namma Yatri, Where’s My Train और ONDC जैसे लोकल ऐप्स के साथ भी पाटर्नशिप भी की है। कंपनी मुंबई और कोलकाता में चलने वाली लोकल ट्रेनों का लाइव स्टेटस को ट्रैक करने में भी मदद कर रही है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Google Maps की ये ट्रिक जान ली तो कभी नहीं होंगे लेट

Google Maps में आए कई फीचर्स

एड्रेस डिस्क्रिप्टर

Google Maps के लिए नई सुविधाओं में सबसे बड़ा अपडेट लोकल लैंडमार्क के लिए स्पोर्ट है। इसे एड्रेस डिस्क्रिप्टर कहा जाता है। Google के अनुसार, जब कोई यूजर किसी स्पेसिफिक स्थान के लिए सर्च करता है तो मैप्स ऐप अब पांच उससे संबंधित और लोकप्रिय लैंडमार्क दिखाएगा।

Google सही लैंडमार्क दिखाने के लिए मशीन लर्निंग सिग्नल के कॉम्बिनेशन का यूज करता है। उदाहरण के लिए, एबीसी बैंक, स्कूल, पार्क, मूर्ति आदि के पास। अगले साल से भारत में सभी यूजर्स के लिए एड्रेस डिस्क्रिप्टर उपलब्ध होगा।

ऐप के लिए आएगा Google Lens

Google मैप्स में अब Google लेंस को इंटीग्रेटेड करेगा। इससे यूजर्स सड़क पर किसी भी लोकेशन को स्कैन करके टॉप रेस्तरां, सिनेमा हॉल या किसी अन्य जगह के बारे में जानकारी पा सकेंगे। चाहे आपको उस जगह का नाम पता हो या नहीं। यह सुविधा जनवरी, 2024 में शुरू होगी और सबसे पहले एंड्रॉइड यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे।

Live View Walking Navigation

गूगल मैप्स ऐप में लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन भी जोड़ा जाएगा। यहां ऐप सड़क का लाइव व्यू करने के लिए फोन के कैमरे का यूज करेगा और आपको रियल टाइम में सटीक दिशाओं के साथ ऐरो दिखाएगा। यह सुविधा वास्तव में कई चौराहों वाले क्षेत्रों के लिए काम करेगी।

Google यूजर्स को गाड़ी चलाते समय ईंधन-कुशल रास्ते चुनने की भी सुविधा देगा। कंपनी का कहना है कि ऐप यात्रा में लगने वाले टाइम को बिना प्रभावित किए सबसे अच्छा रास्ता बताएगा।

इसके अलावा रियर टाइम अपडेट के लिए गूगल ने कई ऐप्स के साथ पाटर्नशिप की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।