Google ने अपडेट किया ये ऐप, सिर्फ लेफ्ट और राइट स्वाइप करने से हो जाएगा काम
Google Clock ऐप के लिए नया अपडेट आया है, जिसके बाद यूजर्स सिर्फ स्वाइप राइट और लेफ्ट करने से अलार्म को बंद और स्नूज कर सकेगा। जल्द ही यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 24, 2023, 09:47 AM (IST) | Edited: Jan 24, 2023, 09:53 AM (IST)
हाइलाइट
- Google Clock 7.4 वर्जन में नए अपडेट को दिया है।
- सिर्फ राइट और लेफ्ट स्वाइप जेस्चर पर मिलेंगे कंट्रोल।
- Google Clock में यूजर्स को दिया है नया इंटरफेस।
Google Clock App को लेकर एक नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को बेहतर इंटरफेस के साथ-साथ आसान कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। दरअसल, नए इंटरफेस के बाद यूजर्स क्लॉक अलार्म को सिर्फ लेफ्ट और राइ़ट स्वाइप करके बंद और स्नूज कर सकते हैं। ये अपडेट Google Clock 7.4 में दिए हैं। इस ऐप को यूजर्स Google Play Store पर जाकर भी अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा भी ऐप्स में कई मजेदार अपडेट किए गए हैं।
इस फीचर की जानकारी सबसे पहले Artem Russakovskii ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया है कि लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स को स्वाइप जेक्चर मिलेगा। साथ ही इसमें अलार्म डिसमिस करने का भी ऑप्शन मिलेगा। ट्वीट में दिखाए गए फोटो से पता चलता है कि नए अपडेट में यूजर्स को नया UI लेआउट मिलेगा।
इस ट्वीट में दिया स्क्रीनशॉट
स्वाइप जेस्चर के फायदे
गूगल क्लॉक 7.4 अपडेट के बाद यूजर्स को स्वाइप जेस्चर मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को अलार्म क्लॉक को Stop और Snooz करने के लिए सिर्फ स्वाइप करना होगा। यानी Snooz करने के लिए यूजर्स को स्क्रीन पर लेफ्ट स्वाइप करना होगा और Stop के लिए राइट स्वाइप करना होगा। अलार्म बंद होने के बाद यूजर्स को दूसरी कमांड भी देनी होती हैं।
कई लोगों ने की रिपोर्ट
कई लोगों को दावा है कि Google Clock 7.4 में उन्हें नया इंटरफेस देखने को नहीं मिल रहा है। साथ इसमें टाइमर भी मौजूद है, जो पुराने वर्जन में है। एक स्क्रीनशॉट्स में टाइमर को एक किनारे पर दिखाया है, जो टॉप लेफ्ट साइड पर है। इसमें मिनट और स्टॉप टाइमिंग को शामिल किया गया है। Google क्लॉक की जानकारी XDA डेवलपर ने ट्वीट के हवाले से दी है। गूगल क्लॉक की मदद से टाइमर, अलार्म और दुनिया भर के देशों और शहरों का समय पता लगाया जा सकता है। यह सभी कुछ सिर्फ एक ही ऐप के अंदर मौजूद है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।