Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 03, 2023, 11:33 AM (IST)
Facebook पर अगर Reels वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो अब आपके लिए प्लेटफॉर्म पर नए टूल्स रोलआउट कर दिए गए हैं। जी हां, Meta ने Facebook Reels को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए नए टूल्स रोलआउट किए हैं। इन नए टूल्स की मदद से अब आप फेसबुक पर अपने मन-पंसदीदा वीडियो को देख पाएंगे। आपको बता दें, हाल ही में मेटा ने फेसबुक रील्स ड्यूरेशन को बढ़ाकर 90 सेकेंड्स कर दिया था। पहले फेसबुक रील्स पर केवल 60 सेकेंड्स की वीडियो ही अपलोड की जा सकती थी। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
Meta ने Facebook Reels के लिए दो Show more, Show less और Contextual labels टूल्स रोलआउट किए हैं। यह दोनों ही नए टूल आपको फेसबुक रील्स में पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। आइए जानते हैं इन दो टूल्स के बेनेफिट्स। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
Show more, Show less– Show more, Show less टूल की बात करें, तो यह एक नया ऑप्शन है जो कि आपको वीडियो में मिलेगा। इस ऑप्शन को एक्सेस करने के लिए आपको वीडियो पर दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना है। डॉट्स पर क्लिक करके आपको Show more, Show less नाम के दो ऑप्शन दिखेंगे। ऐसे में यदि आपको कोई वीडियो पसंद आती है और आप वैसी और भी ज्यादा वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Show more ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद एल्गोरिदम आपको उस वीडियो जैसी अन्य वीडियो फेसबुक रील प्लेटफॉर्म पर दिखाएगा। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
इसके अलावा, यदि कोई वीडियो आपको पसंद नहीं आती है, तो आप Show less ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपको प्लेटफॉर्म पर वैसी अन्य वीडियो कम या फिर न के बराबर देखने को मिलेंगी।
Contextual Labels– इस टूल में यूजर्स को एक नया लेबल देखने को मिलेगा। यह लेबल रील वीडियो पर मौजूद होगा और बताया कि उन्हें यह वीडियो क्यों दिखाई जा रही है। उदाहरण के तौर पर ‘because a friend of yours liked it’… फेसबुक पर मौजूद आप दोस्त जो वीडियो पसंद कर रहे हैं, उस वीडियो की रिकमेंडेशन आपको भी दी जाएगी।
फेसुबक ने हाल ही में रील्स वीडियो के टाइम ड्यूरेशन में अपग्रेड किया था। पहले फेसबुक रील्स वीडियो केवल 60 सेकेंड्स के लिए ही उपलब्ध होती थी, वहीं पिछले मार्च महीने में फेसबुक ने इसकी समयसीमा बढ़ाकर 90 सेकेंड्स कर दी। कंपनी का मानना है कि इन सभी नए फीचर्स की मदद से यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बेहतर रील्स एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा, वह लंबी रील्स वीडियो में खुद को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकेंगे।