Facebook और Instagram पर नहीं दिखेंगे विज्ञापन, Ad-Free होगा पूरा एक्सपीरियंस

Facebook और Instagram यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर Ad-Free एक्सपीरियंस मिलने वाला है। दरअसल, Meta ने अपने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर एक भी विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे।

Published By: Manisha | Published: Oct 30, 2023, 08:26 PM (IST)

हाइलाइट

  • Facebook और Instagram के लिए आया नया सब्सक्रिप्शन प्लान
  • Ad free एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा यह प्लान
  • भारत में उपलब्ध नहीं है यह प्लान

Facebook और Instagram चलाने वाले यूजर्स की मौज आने वाली है। दरअसल, जल्द ही फेसबुक-इंस्टाग्राम पूरी तरह से Ad-Free होने वाले हैं। अब यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी तरह के कोई विज्ञापन दिखाई नहीं देंगे। दरअसल Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान को लेने वाले यूजर्स को ही Ad-Free एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है। इसे फिलहाल यूरोपियन यूजर्स के लिए ही पेश किया गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप

Facebook और Instagram के नए सब्सक्रिपशन प्लान

Meta नवंबर की शुरुआत से Facebook और Instagram के लिए पेड Ad-Free सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आने वाला है। यह प्लान यूरोपियन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। प्लान की कीमत वेबसाइट्स के लिए €9.99 (लगभग 881 रुपये प्रति महीना) और Android व iOS यूजर्स के लिए €12.99 (लगभग 1,146 रुपये प्रति महीना) होगी। बता दें, ये प्लान यूरोपीय यूनियन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध होंगे। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर

यूरोपियन यूजर्स अगर यह सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं भी लेते, तो उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फ्री एक्सेस मिलता रहेगा। हां, फ्री एक्सेस में यूजर्स को पर्सनलाइज्ड विज्ञापन दिखाई देंगे। हालांकि, अगर वे यह प्लान लेते हैं, तो उन्हें इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पूरी तरह से Ad-Free एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

आपको बता दें, कुछ समय पहले ही यूरोपियन यूनियन ने मेटा के Ads टार्गेट्स और डेटा कलेक्शन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। इसी बीच अब मेटा यूरोपियन यूजर्स के लिए यह नया सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है। जो यूजर्स विज्ञापन के जरिए डेटा कलेक्शन को लेकर परेशान थे, वह यह नया प्लान लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एड-फ्री एक्सपीरियंस पा सकते हैं। इससे यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित रहेगा।

Instagram ला रहा पेड वेरिफाइड यूजर के लिए नया फीड!

पुरानी लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि जल्द ही Instagram अपने पेड सब्सक्राइबर्स के लिए नया फीड लेकर आने वाला है। इन दिनों इस नए फीड की टेस्टिंग चल रही है। बता दें, इस फीड पर केवल पेड वेरिफाइड यूजर्स के पोस्ट ही दिखाई देंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।