Elon Musk की बड़ी पहल, इस साल लॉन्च होगा कंपनी का पहला डिजिटल वॉलेट X Money!

Elon Musk जल्द X (Twiiter) के लिए कंपनी का पहला डिजिटल वॉलेट X Money लॉन्च करने वाला है। इस साल यानी 2025 में इससे संबंधित कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 29, 2025, 11:12 AM (IST)

Elon Musk अपने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) को एवरीथिंग ऐप बनाने की ओर एक और कदम बढ़ा रहे हैं। X (Twitter) के लिए जल्द फाइनेंशियल सर्विस लॉन्च की जाएगी। एक्स ने हाल ही में Visa के साथ पाटनर्शिप अनाउंस की है। यह पार्टनरशिप कंपनी के पहले डिजिटल वॉलेट की जल्द लॉन्च की ओर इशारा कर रही है। कंपनी एक्स मनी के वॉलेट में फंड डालने, अन्य यूजर्स को पेमेंट करने के लिए डेबिट कार्ड से लिंक करने और आपके बैंक अकाउंट में मनी ट्रांसफर करने के लिए वीजा डायरेक्ट का यूज करेगी। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Xbox खरीदना अब होगा महंगा, GTA 6 लॉन्च से पहले Microsoft ने बढ़ाए Series X और Series S के दाम

Elon Musk's X first Digital Wallet

X की CEO Linda Yaccarino ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि X-Visa पार्टनरशिप, वीजा डायरेक्ट के जरिए यूजर्स के एक्स वॉलेट में सुरक्षित और तत्काल फंड उपलब्ध कराएगी। यह डेबिट कार्ड को भी जोड़ेगा, जिससे पर्सन टू पर्सन पेमेंट हो सकेगा। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount

X Money यूजर्स को तुरंत अपने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का भी ऑप्शन देगा। Yaccarino का दावा है कि इस साल X Monye के बारे में कई बड़ी घोषणाओं में से पहली है।

Elon Musk ने पदभार संभालते ही एक्स में वित्तीय सेवाओं को जोड़ने का विचार सामने रखा था। इस साझेदारी के साथ ऐसा लग रहा है कि सर्विस पहले अमेरिका में आएंगी और फिर दुनिया के बाकी हिस्सों में इन्हें रोल आउट किया जाएगा। पिछली रिपोर्टों के अनुसार, यह सर्विस पहले चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध होगी।

ऐप रिसर्चर ने बार-बार एक्स मनी से संबंधित कोड को डिसकवर किया है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर वॉलेट में फंड लोड करने और अन्य यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा के बारे में बताया गया है।

एक्स मनी सर्विस पहली तिमाही में लॉन्च होने वाली है, जिसमें अतिरिक्त साझेदारी पर काम चल रहा है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स मनी के लिए शुरुआती यूज के मामलों में से एक प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को पेमेंट प्राप्त करने और स्वतंत्र रूप से फंड स्टोर करने में सक्षम बनाना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।