Elon Musk ने दी WhatsApp को टक्कर, X Chat में Emoji रिएक्शन जैसे जोड़े कई जरूरी फीचर्स

Elon Musk ने WhatsApp को टक्कर देने के लिए बड़ा दांव लगा दिया है। अब X Chat में मिलेंगे WhatsApp वाले कई जरूरी फीचर्स। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 30, 2025, 01:18 PM (IST)

Elon Musk ने पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, मस्क ने अपनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट X ऐप के लिए कई ऐसे नए फीचर्स रोलआउट किए हैं, जो अभी तक WhatsApp तक सीमित थे। हालांकि, अब उन फीचर्स को आप X Chat में भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इन फीचर्स की लिस्ट में Typing indicators, emoji reactions, mentions आदि शामिल है। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: X ने दोबारा लॉन्च किया Android ऐप, बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगा स्मूथ एक्सपीरियंस

Typing Indicator

WhatsApp की तरह ही अब X Chat में भी टाइपिंग इंडिकेटर दिखाई देगा। इस इंडिकेटर के जरिए आपको पता चलेगा कि सामने वाले शख्स चैट में मैसेज टाइप कर रहा है। यह फीचर आपको चैट के प्रति एक्टिव रहने में मदद करता है। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Emoji Reaction

अभी तक आप X चैट में सिर्फ लिखकर मैसेज के रिप्लाई करते थे, लेकिन अब आपको इमोजी के जरिए रिप्लाई करने की भी सुविधा मिलने वाली है। इस चैट में इमोजी रिएक्शन को एड कर दिया गया है, जिसमें Thumbs-Up व Laugh जैसे WhatsApp इमोजी शामिल हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

Mentions in Group

WhatsApp की तरह ही अब आप X Chat में किसी ग्रुप में चैट करते हुए किसी एक शख्स को मैसेज में मेंशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको @ लिखकर उस ग्रुप मेंबर का नाम टाइप करना होगा, जिसे आप मैसेज में मेंशन करना चाहते हैं।

Chat Search

चैट सर्च का फीचर अब X Chat में आ चुका है। इस फीचर के जरिए आप किसी भी चैट में पुराने मैसेज को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

आपको बता दें, एलन मस्क ने यह फीचर्स X Chat के लिए रोलआउट कर दिए हैं। इन फीचर्स को आप X के DM सेक्शन में कर सकेंगे। ये सभी फीचर्स अब लाइव हो चुके हैं, जिसे एक्सेस करने के लिए आपको अपना X ऐप अपडेट करना होगा। इस ऐप को आप Google Play Store व App Store से अपडेट कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।