Published By: Mona Dixit | Published: Jun 21, 2023, 03:16 PM (IST)
Apple iPhone में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक Emergency SOS है। इसके जरिए आप जल्द और आसानी से मदद के लिए कॉल कर सकते हैं। जब आप SOS के साथ कॉल करते हैं, तो आपका iPhone इमरजेंसी नंबर पर अपने आप कॉल कर देता है और इमरजेंसी सर्विस के साथ आपके स्थान की जानकारी भी शेयर करता है। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
आईफोन आपको इमरजेंसी नंबर के तौर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों का नंबर सेट करने की सुविधा देता है। इमरजेंसी कॉल खत्म हो जाने के बाद आपका iPhone आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को एक मैसेज को साथ नोटिफिकेशन भेजता है। और पढें: Apple का फोल्डेबल फोन iPhone Ultra नाम से साथ मार सकता है एंट्री! कीमत हुई लीक
साथ ही, iPhone आपकी वर्तमान लोकेशन भी सेंड करेगा। अगर आपने आईफोन का यह फीचर यूज नहीं किया है तो परेशान न हों। हम यहां आपको आईफोन में इमरजेंसी नंबर सेट करने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: भारत में बढ़ा Apple का iPhone प्रोडक्शन, क्या अब दुनिया के हर 4 में से 1 iPhone यहीं बन रहा है?
इसके अलावा, आप यहां अपनी ब्लड ग्रुप, मेडिकल कंडीशन, नोट्स आदि भी ऐड कर सकते हैं।
आप सेटिंग में आ रहे Health सेक्शन में जाकर Medical ID पर क्लिक करके भी नंबर ऐड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इमरजेंसी नंबर ऐड करने के बाद आ रहे Show When Locked पर क्लिक करके उसे इनेबल जरूर कर दें। साइड और वॉल्यूम बटन से इस सर्विस को कंट्रोल कर सकते हैं।