Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 24, 2024, 02:40 PM (IST)
Vodafone Idea (Vi) भारत की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वीआई ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान व ऑफर्स लेकर आती रहती है। इसी बीच अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए 2 नए ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें यूजर्स को 40 Mbps और 100 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कंपनी की Vi One सर्विस है, जिसे फिलहाल एक ही सर्कल केरला में पेश किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इसे अन्य सर्कल में भी पेश किया जाएगा। और पढें: Vi का डेली 1GB वाला सबसे सस्ता प्लान, जानें कीमत
Vodafone Idea Vi One सर्विस केरला में पेश कर दी गई है। इस सर्विस के तहत कंपनी ने 2 ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्लान को पेश किया है, जिसमें यूजर्स को 40 Mbps और 100 Mbps हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलती है। 40 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें, तो इसमें आपको दो प्लान मिलेंगे। इनकी कीमत 2499 रुपये और 955 रुपये है। वहीं, 100 Mbps स्पीड वाले प्लान की कीमत 3,399 रुपये और 12,955 रुपये है। आइए जानते हैं इन प्लान से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Jio Vs Airtel Vs Vi: 450 से कम में किसके प्लान में मिल रहा ज्यादा फायदा, जानें यहां
वोडाफोन आइडिया के 40 Mbp स्पीड वाले 6 महीने वाले प्लान की कीमत 2499 रुपये है। वहीं, 1 साल वाले प्लान के लिए आपको 9555 रुपये देने होंगे।
वोडाफोन आइडिया के 100 Mbp स्पीड वाले 6 महीने वाले प्लान की कीमत 3399 रुपये है। वहीं, 1 साल वाले प्लान के लिए आपको 12955 रुपये हैं।
बेनेफिट्स की बात करें, तो वोडाफोन आइडिया के इन प्लान में अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है। वहीं, प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें डेली 2GB डेटा की सुविधा शामिल है। इसके साथ फोन में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा शामिल है। आप इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS भी भेज सकते हैं।
डेटा, कॉलिंग व SMS ही नहीं यह प्लान आपके मनोरंजन के हिसाब से भी परफेक्ट रहेगा। इन प्लान में आपको Disney+ Hotstar, Manorama Max, Sony Liv, KLIKK, Fancode, NamaFlix, Chaupal, Atrangi, Ullu, PlayFlix, Hungama, Shermaroo, YuppTV जैसे ओटीटी बेनेफिट्स शामिल हैं।
एक्स्ट्रा बेनेफिट्स की बात करें, तो ये प्लान Unlimited Night डेटा व Weekend Data Rollover की सुविधा भी देते हैं। अनलिमिटेड नाइट डेटा की बात करें, तो ग्राहकों को राज 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा बिल्कुल फ्री मिलता है। यह डेटा आपके डेली डेटा कोटा से नहीं काटा जाता है। वीकेंड डेटा रोलओवर की बात करें, तो आप सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचे डेटा का इस्तेमाल शनिवार व रविवार को कर सकते हैं।