comscore

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 लैपटॉप Snapdragon X के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 भारत में लॉन्च हो गया है। यह लैपटॉप 15 इंच बड़ी स्क्रीन और Snapdragon X प्रोसेसर से लैस है। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Jul 31, 2025, 04:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 भारत में लॉन्च हो गया है। यह Samsung Galaxy Book4 Edge का ही अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने इस लैपटॉप को 15.6 इंच बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए कंपनी ने लैपटॉप में 2MP का HD कैमरा दिया है। इसकी बैटरी 61.2 Wh की है। यहां जानें लैपटॉप की कीमत, खूबियां और फीचर्स। news और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुई Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 Pricing and Availability

कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy Book4 Edge 15 को कंपनी ने 64,990 रुपये में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप पर बैंक कार्ड के जरिए 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे आप 59,990 रुपये में खरीद सकेंगे। इस लैपटॉप में Arctic Blue कलर ऑप्शन आता है। इसे आप Samsung व Flipkart साइट से खरीद सकते हैं। news और पढें: Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च से पहले लीक में हुआ बड़ा खुलासा, डिजाइन, कलर ऑप्शन और संभावित लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 Specifications

-15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले news और पढें: लॉन्च से पहले सामने आ गई Samsung Galaxy M17e 5G फोन की कीमत! जानिए यहां

-Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर

-16GB RAM व 512GB स्टोरेज

-2MP का HD कैमरा

फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में 15.6 इंच का FHD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920×1080 पिक्सल है। इसमें Anti-Glare डिजाइन भी मिलता है। इस लैपटॉप में Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी है। Qualcomm Adreno दिया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिग 2MP का HD कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलता है। कॉलिंग के लिए लैपटॉप में 2 माइक को जगह दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1, USB 3.2, 2× USB 4.0, MicroSD reader, headphone/mic combo, Wi-Fi 7 (802.11be), Bluetooth 5.4 आदि शामिल है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में 61.2 Wh (typical) बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W USB Type-C अडैप्टर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्द पर 27 घंटे तक चलेगा।