Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 16, 2026, 07:11 PM (IST)
India AI Impact Summit 2026 का आज 16 फरवरी से धमाकेदार आगाज हो गया है। आज शाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में पहुंच और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत मंडपम में मौजूद कई एआई एग्जीबिशन का दौरा किया और उनकी टेक्नोलॉजी का डेमो भी देखा। और पढें: India AI Impact Summit 2026: विदेशी प्रतिनिधी अब UPI से कर पाएंगे पेमेंट, NPCI ने शुरू की ‘UPI One World’ वॉलेट सेवा
PM Modi ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी दी कि उन्होंने भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने इन्वेस्टर्स, रिसर्चर्स व टेक के साथ मुलाकात की। और पढें: हर हफ्ते 10 करोड़ भारतीय चला रहे हैं ChatGPT, Sam Altman का बड़ा खुलासा
Inaugurated the India AI Impact Expo 2026 at Bharat Mandapam.
और पढें: AI Impact Summit 2026: भारत में आज से होगा शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Being here among innovators, researchers and tech enthusiasts gives a glimpse of the extraordinary potential of AI, Indian talent and innovation. Together, we will shape solutions not just for India but for the… pic.twitter.com/G370iXYAXm
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2026
Jio
PM Modi ने भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit में अलग-अलग स्टॉल्स पर विजिट किया, जिसमें जियो के कई स्टॉल मौजूद थे। इसमें जियो स्टैक, जियो संस्कृति अएआई, जियो आरोग्य एआई, जियो शिक्षा आदि शामिल हैं। इस दौरान जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी से मुलाकात की और अपने एआई सिस्टम के बारे में अहम जानकारियां उन्हें दी।
Shri Akash Ambani, Chairman, Jio, showcases Jio’s AI Stack and AI-led use cases across healthcare, education, culture, and wearable solutions to honourable Prime Minister Shri Narendra Modi at Jio AI Pavilion during the India AI Impact Summit 2026.#JioAtAISummit… pic.twitter.com/Kf4HFgSrHf
— Reliance Jio (@reliancejio) February 16, 2026
Meta and Airtel
जियो के अलावा, मोदी Meta के पवेलियन में भी पहुंचे। मेटा पवेलियन में उन्होंने मेटा स्मार्ट ग्लासेस की टेक्नोलॉजी को करीब से समझा। साथ ही उन्होंने Airtel के पवेलियन में भी विजिट किया। एयरटेल ने उन्हें अपने एआई बेस्ड आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी की जानकारी दी, जिसके जरिए यूजर्स को पहले ही स्कैम कॉल्स की जानकारी प्राप्त हो जाती है।
India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी यानी आज से हो गई है, जो कि 20 फरवरी तक जारी रहेगा। इस समिट के दौरान देश-विदेश से कई टेक दिग्गज भारत दौरे पर आए हुए हैं और वो इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 5 दिन चलने वाले इस सम्मेलन में एआई सुरक्षा, खतरों, प्रभाव व फायदों से जुड़ी चर्चाएं की जाएंगी।
आपको बता दें, यह साउथ एशिया में होने वाला पहला एआई समिट है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इस समिट का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया है।