Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 01:41 PM (IST)
PlayStation 5 Pro
भारत में गेमिंग फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब PlayStation 5 Pro के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह कंसोल पहली बार नवंबर 2024 में कुछ देशों में लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि यह कंसोल भारत की सरकारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के बाजार में आने से पहले उसे Bureau of Indian Standards से मंजूरी लेनी होती है, इसलिए इस लिस्टिंग को लॉन्च से पहले का अहम संकेत माना जा रहा है।
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एनालिस्ट Arjun Campbell ने बताया कि Sony का एक नया गेमिंग कंसोल Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में कंसोल का मॉडल नंबर CFI-7121 दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल नंबर 2025 में आने वाले PS5 Pro के हार्डवेयर रिविजन से जुड़ा हुआ है। आमतौर पर कंपनियां अपने नए डिवाइस को लॉन्च से कुछ समय पहले BIS पोर्टल पर रजिस्टर करवाती हैं, ताकि भारत में उसे बेचने की मंजूरी मिल सके। इसलिए इस लिस्टिंग से संकेत मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इस कंसोल को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है।
Guys. Registered today. Ps5 pro. 👀. 09.03.2026
Cfi 7121..@RishiAlwani @PS5India @TubeStationGame @PhotoModeGamer #ps5pro #playstation pic.twitter.com/N4rYL5WMOw
— Judenheim🇮🇳 (@ArjuncampbellA) March 9, 2026
दरअसल PlayStation 5 Pro के भारत में लॉन्च में पहले भी देरी हो चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह कंसोल में मौजूद Wi-Fi 7 सपोर्ट को माना गया था। यह टेक्नोलॉजी 6GHz स्पेक्ट्रम बैंड का इस्तेमाल करती है, जिसे अभी तक भारत में पूरी तरह Allotted नहीं किया गया है। इसी वजह से बताया गया कि Sony को भारत समेत कुछ बाकी देशों में भी इस कंसोल को लॉन्च करने में परेशानी आ रही थी, हालांकि अब BIS वेबसाइट पर कंसोल की लिस्टिंग दिखाई देने से उम्मीद बढ़ गई है कि शायद यह समस्या जल्द हल हो सकती है और भारतीय गेमर्स को यह नया कंसोल देखने को मिल सकता है।
अगर फीचर्स की बात करें तो PlayStation 5 Pro को स्टैंडर्ड PlayStation 5 से ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इसमें अपग्रेडेड RDNA ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो लगभग 16.7 टेराफ्लॉप्स GPU कंप्यूट परफॉर्मेंस देते हैं। इसके अलावा इसमें 2TB स्टोरेज मिलता है, जो सामान्य PS5 से दोगुना है। कंसोल में बेहतर रे-ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी और कंपनी की नई AI-Based अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी PlayStation Spectral Super Resolution (PSSR) भी दी गई है, जिससे गेम्स ज्यादा स्मूद और हाई क्वालिटी में चलते हैं। लॉन्च के समय इसकी कीमत 699.99 डॉलर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 749.99 डॉलर कर दिया गया। भारतीय कीमत अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने पर यह प्रीमियम गेमिंग कंसोल सेगमेंट में आएगा।