Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Aug 23, 2023, 05:00 PM (IST)
Chandrayaan 3 का विक्रम लैंडर आज शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 के इस लैंडर में ISRO ने 9 अलग-अलग सेंसर लगाएं हैं, जो इसकी लैंडिंग को सफल बनाने के लिए काम करेगा। इसरो बेंगलुरू स्थित कमांड सेंटर से इन सेंसर्स की मदद से इसके पल-पल की जानकारी लेता रहता है। चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटर एल्गोरिदम के मुताबिक, चांद की सतह पर लैंडिंग की जगह निश्चित करेगा। लैंडिंग साइट का पता लगाने के लिए लैंडर में कई तरह के सेंसर लगे हैं, जिनके जरिए सूर्य की रोशनी, धरती के साथ रेडियो कम्युनिकेशन, क्रेटर और बोल्डर साइज आदि की जानकारी मिलेगी। और पढें: ISRO Roadmap: इंडिया स्पेस स्टेशन से लेकर गगनयान तक, बताया भविष्य का रोडमैप
विक्रम लैंडर में लेजर इनर्शियल रेफ्रेंसिंग एंड एक्सीलरेटर पैकेज (LIRAP), का-बैंड अल्टीमीटर (KaRA), लैंडर पोजीशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC), लैंडर हेजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC), लेजर अल्टीमीटर (LASA), लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर (LDV), लैंडर हॉरिजोंटल वेलोसिटी कैमरा (LHVC), माइक्रो स्टार सेंसर और इंक्लाइनोमीटर एंड टचडाउन सेंसर्स लगे हैं। लैंडर इन सेंसर्स की मदद से चांद की सतह पर उतरने की जगह सुनिश्चित करने के साथ-साथ वहां के वातावरण को ध्यान में रखते हुए उतरने का प्रयास करेगा। आइए, जानते हैं इन सेंसर्स के बारे में… और पढें: ISRO का PSLV-C62 मिशन हुआ फेल, जानें अचानक ऐसा क्या हुआ?
Chandrayaan-3 Mission:
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.और पढें: ISRO लॉन्च करेगा Anvesha सैटेलाइट, बनेगा भारत की तीसरी आंख, आसमान से होगी जासूसी
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
— ISRO (@isro) August 22, 2023