Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 11, 2026, 03:39 PM (IST)
Vivo Y51 Pro 5G Launched: स्मार्टफोन मेकर वीवो ने वीवो वाय51 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Y-सीरीज का नया फोन है, जिसे स्मूथ गेमिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिप और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 7200mAh की है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 8MP का कैमरा मिलता है। और पढें: Vivo V70 Elite 5G हुआ 3000 रुपये सस्ता, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाले फोन को खरीदने के लिए यहां करें ऑर्डर
वीवो वाय51 प्रो में डुअल सिम स्लॉट है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 720×1,570 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और NTSC कवरेज 83 प्रतिशत है। इसका बैक पैनल कम्पोजिट प्लास्टिक का बना है। इसको IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है। और पढें: Amazon Deals: OPPO K13 5G समेत इन फोन पर बड़ा ऑफर, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दी गई है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ एक्सटेंडेड रैम की सुविधा भी मिलती है।
इस स्मार्टफोन में फोटो के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकती हैं।
Y-सीरीज के इस स्मार्टफोन को 7200mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसको 44 वॉट फस्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Ambient Light और Proximity जैसे अहम सेंसर्स दिए गए हैं।
इस मोबाइल फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही में Accelerometer, Ambient light और Proximity जैसे अहम सेंसर मिलते हैं।
वीवो वाय51 प्रो 5जी फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस डिवाइस का टॉप मॉडल यानी 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 2500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसकी सेल आज से Flipkart और ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई है।