comscore

Samsung Galaxy S24 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, 200MP कैमरा समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स!

Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। इस सीरीज में कंपनी Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। जानें सभी डिटेल।

Published By: Manisha | Published: Nov 20, 2023, 05:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट हुई लीक
  • सीरीज में शामिल होंगे तीन फोन
  • Samsung Galaxy S24 Ultra में मिलेगा 200MP कैमरा
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S24 सीरीज लंबे समय से खबरों का हिस्सा बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस फ्लैगशिप सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स पेश कर सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इस सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी गई है। लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह डेट खुद Samsung द्वारा रिवील की गई है। हालांकि, सैमसंग ने फिलहाल अपने किसी ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल। news और पढें: Samsung Galaxy S24 हुआ सस्ता, मिल रहा इतना बड़ा ऑफर

Samsung Galaxy S24 series launch date

The Elec की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह सीरीज 17 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लॉन्च के साथ ही कंपनी स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू करन वाली है। वहीं, प्री-ऑर्डर वाले फोन की सेल 26 जनवरी से 30 जनवरी के बीच शुरू कर दी जाएगी, जबकि 30 जनवरी से सीरीज की ओपन सेल शुरू होगी। news और पढें: Flipkart Buy Buy 2025 Sale: इस तारीख से शुरू होगी सेल, iPhone 16 से लेकर Samsung S24 तक सब कुछ मिलेगा सस्ता

जैसे कि हमने बताया यह यह केवल लीक डेट है। कंपनी ने फिलहाल अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर Samsung Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। news और पढें: Flipkart Black Friday Sale 2025: iPhone 16 समेत इन स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर, जल्दी करें

Samsung Galaxy S24 series specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस24 फोन में 6.1 इंच का FHD+ का डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, प्लस वेरिएंट 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। अल्ट्रा वेरिएंट में 6.8 इंच का AMOLED WQHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा, सीरीज के तीनों ही फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होंगे। कुछ जगहों पर यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ भी दस्तक दे सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का सेकेंडरी कैमरा और 10MP तीसरा कैमरा शामिल होगा। वहीं, फोन की बैचरी 5000mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।