Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2026, 09:18 PM (IST)
Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट 5G होने वाला है, जिसकी सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए फोन का डिजाइन देखने को मिल रहा है। यह फोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Lava Bold 5G का अपग्रेड वर्जन होगा। यहां जानें लेटेस्ट स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स
Amazon पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन भारत में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। जैसे कि हमने बताया इस साइट के जरिए फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। और पढें: Rs. 8000 रुपये से भी कम आ गया देसी Lava Bold N2 फोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब
फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है, जो कि दो अलग-अलग सर्कुलर कैमरा रिंग में मौजूद है। खास बात यह है कि यह कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टली कैप्सूल आकार के मॉड्यूल में स्थित है, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद है।
आपको बता दें, पिछले साल कंपनी ने Lava Bold 5G को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। इस फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये थी। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का 3D curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मौजूद है। कंपनी इस फोन में 4GB, 6GB व 8GB RAM के ऑप्शन पेश करने वाली है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को बजट रेंज में पेश कर सकती है। फिलहाल, फोन के फीचर्स व कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।