comscore

Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

Free Fire Max के Characters बहुत लोकप्रिय हैं। ये कैरेक्टर अलग-अलग पावर के साथ आते हैं, जिनका उपयोग करके दुश्मन को गेम से बाहर किया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 26, 2025, 04:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max हार्डकोर एक्शन गेम है, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। इसमें जीत हासिल करने के लिए सही स्किल के साथ-साथ सही वेपन, स्किन और कैरेक्टर की जरूरत पड़ती है। इनके उपयोग से दुश्मन को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। हम आपको इस गेमिंग गाइड में फ्री फायर मैक्स के टॉप कैरेक्टर (Free Fire Max Characters) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको आसान जीत दिला सकते हैं। आइए टॉप कैरेक्टर पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू

Free Fire Max Top Characters

Nairi

Nairi फ्री फायर मैक्स के टॉप कैरेक्टर में से एक है। यह दिखने में स्टाइलिश है और ICE IRON नाम की पावर के साथ आता है। इसकी खूबी है कि यह सीमित समय में Gloo Wall को मजबूती प्रदान करता है। साथ ही, टीममेट्स को हील भी करता है। इसके इस्तेमाल से गेम में लंबे समय तक सर्वाइव किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम

Otho

Otho को गेम में MEMORY MIST नाम की ताकत के साथ लाया गया है। यह मैच के दौरान विरोधी की गति को कम करता है, जिससे आप उस पर आसानी से निशाना लगाकर नॉक आउट कर सकते हैं। इसके उपयोग से गेम में ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

D-bee

D-bee कैरेक्टर अग्रेसिव प्लेयर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके पास BULLET BEATS नाम की पावर है, जो आपकी रनिंग स्पीड के साथ एक्यूरेसी बढ़ा देती है। इससे आप भागते हुए दुश्मन पर सटीक निशाना लगा सकते हैं, जिससे वह चंद शॉट में ढेर हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Sonia

Sonia कैरेक्टर को खासतौर पर फीमेल गेमर्स के लिए जोड़ा है। इसकी पावर का नाम NANO LIFESHIELD है। यह हैवी डैमेज होने पर आपके चारों तरफ प्रोटेक्शन शील्ड बना देती है, जिससे हील करने का समय मिल जाता है। इसे गेमिंग स्टोर में जाकर अनलॉक किया जा सकता है। इसकी कीमत 10,000 गोल्ड / 199 डायमंड है।