Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 25, 2024, 12:31 PM (IST)
Free Fire MAX भारत का एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में अंत तक सर्वाइव करना, लूट करना और दुश्मनों को खत्म करना ही आपका लक्ष्य होता है। हालांकि, इस गेम में आगे बढ़ने और दुश्मनों को खत्म करने के लिए आपको कई तरह के वेपन्स और तकनीक का इस्तेमाल करना होता है। अगर आपको गेम में अंत तक सर्वाइव करना है, तो आपको अपने गेम की शुरुआत अच्छी करनी चाहिए। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स बरमूडा मैप की 3 ऐसी लोकेशन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन पर लैंड करने से आपको बचना चाहिए। आइए जानते हैं वो 3 लोकेशन और क्यों नहीं करना चाहिए यहां लैंड। और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू
Clock Tower बरमूडा मैप की सबसे लोकप्रिय लोकेशन में से एक है। इसी वजह से यह लोकेशन नए प्लेयर्स के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है। क्लॉक टावर से ऊपर से जब आपकी फ्लाइट निकलती है, तो आपको यह लोकेशन देखने में काफी खूबसूरत दिखती है। खूबसूरत होने के साथ-साथ यह लोकेशन के लिए भी परफेक्ट है, जहां आपको कई हथियार लूट के लिए मिलते हैं। इसी वजह से इस जगह पर कई अनुभवी गेमर्स लैंड करते हैं। अगर आप गेम में नए हैं, तो आपके लिए यह स्पॉट खतरनाक साबित हो सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
बरमूडा मैप की Bimasakti Strip लोकेशन भी लूट के लिए काफी शानदार रहती है। यहां आपको गेमिंग के लिए कई वेपन्स मिल जाएंगे। ऐसे में ज्यादातर टीमें व प्लेयर्स अच्छी लूट के लिए यहां लैंड करते हैं। ऐसे में यह लोकेशन दुश्मनों से भरी रहती है। आप आसानी स किसी के भी निशाने पर आ सकते हैं। बचाव के लिए आपको इस जगह पर भी लैंड करने से बचना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE
Free Fire MAX बरमूडा मैप में Mill भी लैंडिंग के लिए एक अच्छी लोकेशन नहीं है। यह एक छोटी लोकेशन है, जहां न तो ज्यादा लूट मिलती है और न ही आप ज्यादा मूव कर सकते हैं। ऐसे में इस जगह पर लैंड करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।