Written By Mona Dixit
Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Apr 04, 2025, 10:46 AM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड पाने का मौका मिल रहा है। गेम में एक नया टॉप-अप इवेंट आया है। इस इवेंट में गरेना गेमर्स को 100 प्रतिशत बोनस डायमंड दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायमंड इन-गेम करेंसी है। प्लेयर्स इसके जरिए कई कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। यह इवेंट गेमर्स को बोनस डायमंड पाने का मौका दे रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू
फ्री फायर मैक्स में 100% टॉप-अप इवेंट शुरू हो गया है। यह 10 अप्रैल, 2025 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को 100 डायमंड खरीदने पर 100 डायमंड बोनस में मिल रहे हैं। प्लेयर्स अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार अलग-अलग संख्या में डायमंड के सेट खरीद सकते हैं। हर सेट खरीदने पर गेमर्स को बोनस में डायमंड मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर डायमंड खरीदने पर गेमर्स को कोई बानस प्राइज नहीं मिलता है। गेमर्स के पास बोनस में डायमंड पाने का अच्छा मौका है। डायमंड के जरिए वे गन, कैरेक्टर और इमोट जैसे आइटम खरीद सकते हैं, जो उनके गेम को मजेदार भी बनाएंगे और जीतने में भी मदद करेंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम