comscore

Free Fire MAX Booyah Pass Ring इवेंट लाइव, रिवॉर्ड में मिल रहा Booyah Pass Premium Plus

Free Fire MAX Booyah Pass Ring लक रॉयल इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर कई धमाल आइटम जैसे बूयाह पास प्रीमियम प्लस मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 01, 2025, 09:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में Booyah Pass Ring लक रॉयल लाइव हो गया है। गेमर्स इस इवेंट के जरिए Booyah Pass Premium Plus पा सकते हैं। बता दें कि गेम में नया OB48 Update लाइव हुआ है। इसके साथ ही लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई बदलाव भी देखने को मिले। गरेना नए फीचर्स के साथ-साथ नए इवेंट भी ला रहा है। बूयाह रिंग इवेंट में गेमर्स बस स्पिन करके कई धमला आइटम पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आज पाएं Motorbike Urban Scooter, आधे Diamonds की पड़ेगी जरूरत

Free Fire MAX Booyah Ring Event

Free Fire MAX में Booyah Pass Ring इवेंट लाइव हो गया है और यह अगले छह दिन 18 घंटे तक के लिए गेम में मौजूद है। इस दौरान गेमर्स स्पिन करके Booyah Pass Premium Plus पा सकते हैं। हालांकि, गेमर्स को यह पास सीधा स्पिन करने पर नहीं दिया जा रहा है। उन्हें पहले स्पिन करके पर्याप्त BP Ring Token कलेक्ट करने होंगे। उसके बाद वे टोकन को एक्सचेंज करके पास पा सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: प्लेयर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, बिना डायमंड के पाएं आकर्षक Rewards आज

  • प्लेयर्स 200 BP Ring Token एक्सचेंज करके Booyah Pass Premium Plus पा सकते हैं।
  • Booyah Pass Premium पाने के लिए 90 टोकन एक्सचेंज करने होंगे।
  • 5 टोकन को एक्सचेंज करने पर BP Exp मिलेगा।

बता दें कि गेम में एक Booyah Pass होता है, जिसमें गेमर्स कई धमाल रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसके दो वेरिएंट बूयाह पास प्रीमियम और प्रीमियम प्लस आते हैं। इन दोनों वेरिएंट में अलग-अलग रिवॉर्ड मिलते हैं। पास को आमतौर पर खरीदने के लिए कई सौ डायमंड खर्च होते हैं। वहीं, गेमर्स इस इवेंट के जरिए कुछ डायमंड खर्च करके स्पिन कर सकते हैं और रिवॉर्ड में पास पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में King of Gold इमोट पाएं Free, गेम में Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पास के लिए कैसे करें क्लेम?

  • Booyah Pass Ring इवेंट के एक्सचेंज स्टोर तक पहुंचने के लिए गेमर्स को फ्री फायर मैक्स ओपन करके लॉबी में जाना होगा।
  • उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे Luck Royale ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर वे Booyah Pass Ring सेक्शन में जाएं। अब इवेंट पेज पर राइट साइड में एक्सचेंज स्टोर दिखेगा। यहां से टोकन के बदले पास पा लें।

बता दें कि इवेंट में एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है। वहीं, 10 + 1 स्पिन के एक सेट की कीमत 90 डायमंड है।