Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 05, 2024, 08:36 PM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX Booyah Pass November 2024 पास लाइव हो गया है। यह प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स को इस पास में बंडल के साथ-साथ और भी कई कॉस्टेमिक आइटम मिल रहे हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena हर महीने एक नया पास रिलीज करता है। यह पास दो वेरिएंट में आता है। इसमें कई प्रीमियम रिवॉर्ड भी मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में आज पाएं Motorbike Urban Scooter, आधे Diamonds की पड़ेगी जरूरत
Free Fire MAX Booyah Pass November 2024 की शुरुआत 1 नवंबर, 2024 से गेम में हो गई है। इस बार पास की थीम Ding Ding! है। प्लेयर्स इन-गम करेंसी के जरिए पास को अपग्रेड कर सकते हैं। प्लेयर्स के पास दो ऑप्शन हैं। बूयाह पास प्रीमियम की कीमत 399 डायमंड है। वहीं, बूयाह पास प्रीमियम प्लस को 899 डायमंड में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: प्लेयर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, बिना डायमंड के पाएं आकर्षक Rewards आज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमियम प्लस में प्लेयर्स को तुरंत 50 BP लेवल मिलते हैं। इसके अलावा, इस पास में कोई बेनिफिट्स नहीं दिए जाते हैं। हालांकि, इस पास में कई फ्री रिवॉर्ड भी मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में King of Gold इमोट पाएं Free, गेम में Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
प्लेयर्स को लेवल अप करने के लिए मिशन पूरे करने होंगे। इसके साथ ही गेम में एक नया बूयाह पास रिंग इवेंट शुरू हो गया है। इसमें भी प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है।