Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 24, 2025, 01:49 PM (IST)
BGMI गेमर्स के लिए नया Untamed Celestial Gilt इवेंट आ गया है। इसमें Untamed Celestial सेट, वेपन स्किन और बैकपैक पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट में मॉडिफिकेशन मटेरियल व डायमंड रिंग जैसे आइटम भी रिवॉर्ड्स के तौर पर मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ड्रॉ इवेंट है। इसमें रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
बीजीएमआई का यह इवेंट आज यानी 24 जनवरी, 2025 को एक्टिव किया गया है, जो 21 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स इन-गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करके इवेंट में ड्रॉ करके नीचे बताए गए रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। इसके अलावा, Auspicious Scroll कलेक्ट करके भी आइटम हासिल किए जा सकते हैं। इसके लिए गेमर्स को Gem एक्सचेंज सेंटर में जाना होगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
गेम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इवेंट में एक बार ड्रॉ करने के लिए 60UC की बजाय 10UC खर्च करने होंगे। वहीं, 10 बार ड्रॉ करने के लिए 600UC की जगह 540UC का उपयोग करना होगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
बीजीएमआई में खासतौर पर गेमर्स के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए इवेंट को जोड़ा जाता है। इससे गेम मजेदार बनता है और गेमर्स को प्रीमियम आइटम पाने का चांस मिलता है।