comscore

Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung की नई फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 11, 2026, 02:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इस नई फ्लैगशिप सीरीज को 25 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब भारतीय ग्राहक भी इसे खरीद सकते हैं। इस सीरीज में कंपनी ने दमदार प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। तीनों स्मार्टफोन में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। इसके साथ ही इन फोनों में Galaxy AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग, कॉल मैनेजमेंट और कई स्मार्ट टूल्स में मदद करते हैं, बेहतर कैमरा सिस्टम के साथ यह सीरीज 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देती है, जिससे यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो शूट कर सकते हैं। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की भारत में कीमत

  • भारत में इस सीरीज की कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 1,39,999 रुपये से शुरू होता है। वहीं इसका 12GB + 512GB वेरिएंट 1,59,999 रुपये और टॉप मॉडल 16GB + 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,89,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • Samsung Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये रखी गई है।
  • Samsung Galaxy S26+ की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है और इसका 12GB + 512GB वेरिएंट 1,39,999 रुपये में आता है।
  • कलर ऑप्शन्स की बात करें तो S26 और S26 Ultra को कोबाल्ट वायलेट, ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है, जबकि S26+ को कोबाल्ट वायलेट और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-inch का बड़ा Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 3120 × 1440 पिक्सल है। वहीं Samsung Galaxy S26 में 6.3-inch और Samsung Galaxy S26+ में 6.7-inch का डिस्प्ले मिलता है। तीनों स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning का Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि S26 और S26+ में Exynos 2600 चिपसेट मिलता है। ये सभी फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं और इनमें Now Assist, Call Screen, Photo Assist और Creative Studio जैसे Galaxy AI फीचर्स शामिल हैं। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra फोन 9000 रुपये सस्ता खरीदें, सेल शुरू होने से पहले यहां से सस्ते में खरीदें

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैमरा, बैटरी और बाकी फीचर्स

कैमरा के मामले में भी यह सीरीज काफी दमदार है। Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल जूम), 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) शामिल है। वहीं S26 और S26+ में 50MP प्राइमरी कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। तीनों फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है और सभी रियर कैमरे 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो Ultra मॉडल में 5000mAh बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि S26 में 4300mAh और S26+ में 4900mAh बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन्स में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C Port जैसे फीचर्स दिए गए हैं।