comscore

Amazon Deals: OPPO K13 5G समेत इन फोन पर बड़ा ऑफर, 800 से कम महीना देकर बनाएं अपना

Amazon Deals: अमेजन इंडिया पर Samsung से लेकर Vivo तक के फोन उपलब्ध हैं। इन सभी पर फाडू ऑफर दिए जा रहे हैं। इन्हें 800 से कम की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 11, 2026, 12:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Deals: अमेजन इंडिया पर इलेक्ट्रॉनिक प्रीमियर लीग सेल चल रही है। इसमें सैमसंग, वीवो और ओप्पो जैसे तमाम ब्रांड के स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं। इन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, फोन्स पर किफायती EMI मिल रही है। अगर आप नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी सही मौका है। हम आपको यहां सेल में मिलने वाले चुनिंदा डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 800 रुपये से कम की ईएमआई पर घर ला सकते हैं। आइए इन फोन पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Realme के 10001mAh जंबो बैटरी वाले फोन की पहली सेल, मिल रहा 4000 का बंपर डिस्काउंट

Vivo T4x 5G

वीवो टी4एक्स 5जी में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटो क्लिक करने के लिए 50MP के साथ 2MP का कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसमें Dimensity 7300 चिपसेट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 18,722 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से 658 रुपये की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। news और पढें: Vivo T4x 5G को 902 रुपये देकर घर लाने का मौका, 6500mAh को इतने कम में खरीदने का Golden चांस

OPPO K13 5G

ओप्पो के13 5जी 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इस हैंडसेट में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस डिवाइस की बैटरी 7000mAh की है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसकी अमेजन इंडिया पर कीमत 20,664 रुपये है। इसे 727 रुपये प्रति माह की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है। इस पर 1000 रुपये की छूट भी मिल रही है।

Samsung Galaxy M56 5G

सैमसंग गैलेक्सी एम56 में सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। इसकी हाई ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें 50एमपी का मेन, 8एमपी का अल्ट्रा वाइड और 2एमपी का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 12एमपी का कैमरा मिलता है। पावर के लिए हैंडसेट में Exynos 1480 चिपसेट और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 21,999 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से 773 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। इस पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource