comscore

WhatsApp यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर, लिमिट में भेज पाएंगे Broadcast मैसेज

WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को कुछ ही ब्रॉडकास्ट मैसेज भेजने की सुविधा देगा। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2025, 11:36 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को एक साथ कई लोगों को एक ही मैसेज भेजने की सुविधा देता है। ऐसा वे Broadcast लिस्ट बनाकर कर सकते हैं। Broadcast लिस्ट बनाकर यूजर्स एक साथ कितने भी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को मैसेज कर सकते हैं। हालांकि, अब व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर को लाने की तैयारी में है, जो ब्रॉडकास्ट मैसेज की संख्या पर लिमिट लगा देगा। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर भेजे मैसेज, जानें कैसे

WhatsApp Broadcast Chat Lists Feature

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.8.6 update से पता चला है कि कंपनी ब्रॉडकॉस्ट मैसेज की संख्या पर लिमिट लगाने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि यूजर्स इस फीचर के आने के बाद एक ब्रॉडकॉस्ट लिस्ट में कुछ गिनत मैसेज ही भेज पाएंगे। news और पढें: WhatsApp में आ रही Unknown Call से हो गए बहुत परेशान, ऐसे करें साइलेंट

रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सऐप यूजर्स द्वारा हर महीने भेजे जा सकने वाले ब्रॉडकास्ट (मैसेज) की संख्या पर सीमा लगाने की बात की जा रही है। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडटे के साथ जारी किया जा सकता है।

टेकक्रंच की रिपोर्ट में बताया गया है कि Meta ने भी इसको कन्फर्म किया है। इससे व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स और बिजनेस दोनों के लिए ब्रॉडकास्ट मैसेज पर लिमिट लगाएगा। इस समय सटीक सीमा नहीं पता है। उम्मीद है कि यह सुविधा ऑफिशियल रोल आउट होने के बाद ही इस बारे में पता चलेगा। अभी लोगों को इस फीचर के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फिलहाल, फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे पहले टेस्टिंग के लिए कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद फीचर सभी लोगों के लिए स्टेबल वर्जन पर रोल आउट होगा। इसके अलावा, व्हाट्सऐप और भी नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है और कई अभी डेवलपमेंट फेज में है।