Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 05:56 PM (IST)
WhatsApp ने अपने iPhone यूजर्स के लिए एक नया और मजेदार फीचर पेश किया है। अब जब आप चैट करते समय किसी इमोजी का इस्तेमाल करेंगे, तो ऐप आपके लिए ऑटोमैटिक स्टिकर सजेशन दिखाएगा। इसका मतलब है कि आपको बार-बार अपनी स्टिकर लाइब्रेरी में देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर WhatsApp के iOS वर्जन 26.8.76 में उपलब्ध है। Meta ने इसे रोल आउट किया है और iPhone यूजर्स इसे तुरंत अपडेट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। और पढें: WhatsApp ने किया बड़ा ऐलान, अब मिलेंगे Missed Call Message और Image Animation जैसे शानदार फीचर्स
यह फीचर इस्तेमाल में बहुत आसान है। सबसे पहले अपने iPhone पर WhatsApp ऐप को अपडेट करें। उसके बाद किसी भी चैट में जाएं और कोई इमोजी टाइप करें। जैसे ही आप इमोजी टाइप करेंगे, WhatsApp उसी इमोजी से मेल खाते स्टिकर तुरंत सजेशन के रूप में दिखाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप हार्ट इमोजी टाइप करते हैं, तो ऐप हार्ट थीम वाले स्टिकर्स दिखाएगा। आप बस उस स्टिकर पर टैप करें और तुरंत भेज दें। अब लंबे समय तक स्टिकर खोजने की जरूरत नहीं है। और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Channels और Status में आएंगे Ads
यूजर्स को यह जानना जरूरी है कि WhatsApp केवल उन्हीं स्टिकर्स का सजेशन देता है जो आपके फोन पर पहले से डाउनलोड और स्टिकर लाइब्रेरी में मौजूद हों। अगर आपके पास कोई स्टिकर नहीं है, तो उसे सजेशन में नहीं दिखाया जाएगा। इसके अलावा आप नई स्टिकर पैक भी जोड़ सकते हैं। किसी भी चैट में स्टिकर या अटैचमेंट आइकन पर टैप करें, फिर ‘+’ साइन दबाएं और नई पैक ब्राउज करें। पसंद आने पर उन्हें डाउनलोड करें और अगली बार जब संबंधित इमोजी इस्तेमाल करेंगे, तो वे सजेशन में दिखाई देंगे। और पढें: एक ही फोन में अब चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट, iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी
स्टिकर आज के समय में चैटिंग का अहम हिस्सा बन गए हैं, खासकर भारत जैसे देशों में, जहां लोग शब्दों की बजाय विज़ुअल मैसेज को ज्यादा पसंद करते हैं। यह नया फीचर यूजर्स की चैटिंग को और तेज और मजेदार बनाएगा। Meta भविष्य में इसे बाकी प्लेटफॉर्म और एंड्रॉयड डिवाइस पर भी उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। अब सिर्फ iPhone यूज़र्स ही नहीं, बल्कि जल्द ही सभी यूज़र्स इस नए और आसान तरीके से अपने मैसेज में स्टिकर जोड़कर अपने दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत का मजा बढ़ा सकेंगे।