comscore

WhatsApp Status के लिए आई नई सुविधा, स्टेटस अपडेट करने का मजा होगा दोगुना

WhatsApp, स्टेटस अपडेट को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपडेट पर शेयर होने वाली वीडियो की ड्यूरेशन को 1 मिनट तक बढ़ा दिया था।

Published By: Mona Dixit | Published: May 27, 2024, 09:30 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp, स्टेटस अपडेट को और भी मजेदार बनाने के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। कुछ समय पहले कंपनी ने अपडेट पर शेयर होने वाली वीडियो की ड्यूरेशन को 1 मिनट तक बढ़ा दिया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp में कई धमाल फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स को कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने तक, कई सुविधाएं देते हैं। मेटा का स्वामित्व वाला लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को और भी मजेदार और उपयोगी बनाने में लगा हुआ है। व्हाट्सऐप समय-समय पर नई सुविधाएं ला रहा है। पिछले समय से आ रही खबरों के अनुसार, कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए कए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। इसी बीच, लेटेस्ट खबर से पता चला है कि व्हाट्सऐप ने वॉइस स्टेटस अपटेड्स की ड्यूरेशन को बढ़ा दिया है। जी हां, इसका मतलब है कि अब यूजर्स स्टेटस पर लंबा वॉइस नोट शेयर कर पाएंगे। इससे पहले कंपनी ने स्टेटस पर लंबे वीडियो शेयर करने का अपडेट जारी किया था। आइये, जानते हैं। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, WhatsApp में आया नया स्टिकर फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp स्टेटस पर अब शेयर करें लंबा वॉइस नोट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैनें अपने फोन पर इस फीचर की जांच की है और मैं व्हाट्सऐप स्टेटस पर एक मिनट लंबा स्टेटस शेयर कर पा रही हैं। इसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी ने यह सुविधा देना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे यह फीचर सभी को मिलने लगेगा। news और पढें: WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान बनेगा WhatsApp Plus! प्रीमियम फीचर्स का मिलेगा एक्सेस

news और पढें: WhatsApp पर अब 3 नहीं बल्कि 20 चैट्स होंगी PIN! लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम फीचर

WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में भी बताय गया है कि व्हाट्सऐप के नए अपडेट के साथ कंपनी स्टेटस अपडेट पर 1 मिनट तक का वॉइस नोट शेयर करने की सुविधा रोल आउट कर रही है। इस फीचर को iOS और एंड्रॉइड दोनों ऐप्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी ने WhatsApp के इस फीचर को रोल आउट करना शुरू किया है। जल्द यह सभी यूजर्स को उपलब्ध है।

इससे पहले, WhatsApp beta for iOS 24.10.10.74 के साथ कंपनी ने एक मिनट तक की वीडियो को स्टेटस पर शेयर करने की सुविधा जारी की थी। अब वॉइस नोट के लिए यह सुविधा मिल रही है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अपने फोन में ऐसे लगाएं पता

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके फोन के लिए यह सुविधा मिल रही है या नहीं तो सबसे पहले अपने आईफोन या स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप ओपन करें।
  • उसके बाद स्टेटस अपडेट टैब में जाएं।
  • फिर राइट साइड में आ रहे पेंसिल आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको नीचे वॉइस नोट के लिए बटन दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करके होल्ड करें।
  • ऐसा करते ही वॉइस नोट रिकॉर्ड होने लगेगा। यहां आपको अगर 1 मिनट दिख रहा है तो समझ जाएं कि आपको भी यह सुविधा मिल रही है।

अगर अभी आपके व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए सुविधा इनेबल नहीं हुई है तो परेशान न हों। यहां अपकमिंग अपडेट में आप भी इसका यूज कर पाएंगे। अभी तक यूजर्स को 30 सेकेंड तक का वॉइस नोट शेयर करने की सुविधा मिलती थी।