comscore

Char Dham Yatra 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा 2026 का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। अब श्रद्धालु लंबी लाइनों में समय गवाए बिना घर बैठे ही मोबाइल, वेबसाइट या WhatsApp के जरिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 04:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

उत्तराखंड की फेमस चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ 19 अप्रैल से होने जा रहा है। हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। लंबी लाइनों और भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। अब यात्री वेबसाइट, मोबाइल एप और यहां तक कि WhatsApp के माध्यम से भी आसानी से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस नई सुविधा से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी समय पर प्राप्त होगी।

WhatsApp से रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

सरकार ने अब WhatsApp के जरिए भी चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए यात्रियों को 8394833833 नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इस नंबर पर ‘Yatra’ लिखकर मैसेज भेजते ही चैटबॉट आगे का प्रोसेस बताएगा। चैटबॉट आवश्यक जानकारी लेकर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा कर देगा और रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड उपलब्ध कराएगा। इस नई सुविधा से यात्रा की योजना बनाना और रजिस्ट्रेशन करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब श्रद्धालु लंबी लाइनों में समय गवाए बिना, अपने मोबाइल या व्हाट्सएप के जरिए ही यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी चारधाम यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

मोबाइल एप से रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है?

मोबाइल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना भी आसान है। इसके लिए यात्रियों को Tourist Care Uttarakhand App को Google Play Store या App Store से डाउनलोड करना होगा। एप खोलकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें और अपनी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें। एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे यात्रा के दौरान दिखाना अनिवार्य है। इस सुविधा से यात्रियों को लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी और यात्रा की तैयारी भी आसान हो जाएगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जा सकता है?

चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर ‘Register / Sign Up’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और बाकी जरूरी जानकारी दर्ज करें। मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए OTP आएगा, जिसे एंटर करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बाद ‘Add / Register for Yatra’ ऑप्शन पर क्लिक करके यात्रियों से जुड़ी अन्य जानकारियां भरें और पहचान पत्र अपलोड करें। आखिर में फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन स्लिप या QR कोड डाउनलोड करने की सुविधा मिल जाएगी।