comscore

MacBook Neo vs MacBook Air (2025): कौन सा Apple लैपटॉप है पैसे वसूल?

MacBook Neo और MacBook Air (2025), दोनों ही शानदार डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं लेकिन परफॉर्मेंस, प्रोसेसर और कीमत में फर्क है। आइए जानते हैं कौन सा लैपटॉप है पैसे वसूल...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 02:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

MacBook Neo और MacBook Air (2025) के बीच तुलना इन दिनों काफी चर्चा में है। कई सालों तक MacBook Air, Apple का सबसे सस्ता लैपटॉप माना जाता था, लेकिन अब कंपनी ने MacBook Neo लॉन्च करके इसे और किफायती ऑप्शन बना दिया है। MacBook Neo में A18 Pro चिप दी गई है, जो iPhone 16 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल होती है। वहीं MacBook Air (2025) में नया M4 प्रोसेसर मिलता है, जो ज्यादा ताकतवर परफॉर्मेंस देता है। दोनों लैपटॉप प्रीमियम एल्यूमिनियम डिजाइन और लेटेस्ट macOS के साथ आते हैं, लेकिन कीमत, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में इनमें कई बड़े अंतर देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं… news और पढें: Apple MacBook Air (2025) भारत में 16GB RAM और M4 चिप के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Apple ने MacBook Neo को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है, इसलिए इसमें M-series चिप की जगह A-series प्रोसेसर दिया गया है। इसका मतलब है कि यह रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन भारी कामों के लिए MacBook Air ज्यादा ताकतवर होगा। MacBook Air (2025) में M4 चिप दी गई है, जो ज्यादा तेज परफॉर्मेंस, बेहतर ग्राफिक्स और AI फीचर्स को सपोर्ट करती है। इसलिए यह प्रोफेशनल काम और ज्यादा पावर वाले टास्क के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

MacBook Neo में 13-inch का Liquid Retina IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1506 पिक्सल है। इसमें 1080p FaceTime कैमरा, Magic Keyboard और मल्टी-टच ट्रैकपैड दिया गया है। साथ ही Dolby Atmos और Spatial Audio सपोर्ट वाले ड्यूल स्पीकर भी मिलते हैं। दूसरी तरफ MacBook Air (2025) दो साइज में आता है 13-inch और 15-inch, इसका डिस्प्ले ज्यादा शार्प है और 500 निट्स तक ब्राइटनेस देता है। इसमें Centre Stage कैमरा, Touch ID, Force Touch ट्रैकपैड और चार स्पीकर का बेहतर ऑडियो सिस्टम भी मिलता है।

परफॉर्मेंस

MacBook Neo में A18 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो iPhone 16 Pro में भी इस्तेमाल होता है। Apple का दावा है कि यह रोजमर्रा के कामों में Intel Core Ultra 5 वाले कई Windows लैपटॉप से 50% तक तेज हो सकता है और AI से जुड़े कुछ काम तीन गुना तक तेजी से कर सकता है। इसमें 8GB RAM और अधिकतम 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। वहीं MacBook Air (2025) में M4 चिप है, जिसमें 10-core CPU, 8-core GPU और 16-core Neural Engine मिलता है। इसमें 24GB तक RAM और 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, इसलिए इसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर है।

बैटरी

MacBook Neo में 36.5Wh की बैटरी दी गई है और यह 20W USB-C चार्जर से चार्ज होता है। Apple के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं MacBook Air (2025) की बैटरी बड़ी है। 13-inch मॉडल में 53.8Wh और 15-inch मॉडल में 66.5Wh बैटरी मिलती है। यह 70W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 15 घंटे वेब ब्राउजिंग और 18 घंटे वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कीमत और उपलब्धता

MacBook Neo को Apple ने एक सस्ता MacBook ऑप्शन के रूप में लॉन्च किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। अगर आप 512GB स्टोरेज वाला मॉडल लेते हैं तो इसकी कीमत 79,900 रुपये हो जाती है। यह लैपटॉप Blush, Citrus, Indigo और Silver जैसे नए कलर्स में आता है और 11 मार्च से Apple के ऑनलाइन स्टोर और Authorized Stores पर उपलब्ध होगा। वहीं MacBook Air (2025) थोड़ा प्रीमियम है, जिसकी शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है (13-inch मॉडल)। इसका 15-inch वर्जन 1,24,900 रुपये से शुरू होता है।