comscore

Nothing Phone (3a) के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, मिलेगी जंबो बैटरी

Nothing Phone (3a) के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च हो गए हैं। फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ 5000mah की बैटरी मिल सकती है। स्मार्टफोन में कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 29, 2025, 10:25 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Nothing Phone (3a) मार्च, 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में कंपनी ने अपने अपकमिंग लॉन्च इवेंट की डेट अनाउंस की है। नथिंग 4 मार्च, 2025 को दोपहर 3:30 बजे एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले डिवाइस का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट में नथिंग Nothing Phone (3a) और the Phone (3a) Plus अनाउंस करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही Nothing Phone (3a) सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। आइये, जानते हैं। news और पढें: नया स्मार्टफोन खरीदने की है प्लानिंग? iPhone से Nothing तक, इस हफ्ते कई फोन की बिक्री हो रही शुरू

Nothing Phone (3a) Specs

Nothing Phone (3a) के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। पहले आई लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को Snapdragon 7s Gen 3 SoC के साथ लाएगी। साथ ही, हैंडसेट में टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलेगा। news और पढें: Nothing Headphone (a) हुए लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ मिलेगा कस्टमाइजेबल कंट्रोल

नई लीक रिपोर्ट की मानें तो फोन में 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जो OIS को सपोर्ट करेगा। यह कैमरा सेटअप OnePlus 13R के समान होगा। हालांकि, कैमरा सेंसर में अंतर देखने को मिल सकता है। प्लस मॉडल में कंपनी एक पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दे सकती है। news और पढें: Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro फोन Glyph Bar डिजाइन और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन में मिलेगी जंबो बैटरी

इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

दो वेरिएंट में आएगा फोन

इतना ही नहीं, इस हैंडसेट के दो वेरिएंट आ सकते हैं। बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है। दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.1 पर रन करेगा। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी जल्द फोन की डिटेल शेयर कर सकती है।