Published By: Mona Dixit | Published: Apr 26, 2023, 02:10 PM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी चेकअप स्क्रीन फीचर रोल आउट कर रहा है। हालांकि, फिलहाल इसे केवल बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है। इस नए फीचर को यूजर्स के लिए प्राइवेसी सेटिंग को बेहतर तरह से समझने और मैनेज करने के लिए डेवलप किया गया है। इससे वे हमेशा यह कंट्रोल कर पाएंगे कि कौन उनकी पर्सनल जानकारी देख सकता है और कौन नहीं। आइये, इसके बारे डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp में प्राइवेट चैट कर दें Lock, जानें कैसे
Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Store से Android 2.23.9.15 update के लिए WhatsApp beta इंस्टॉल करने पर कुछ यूजर्स को एक नई Privacy Checkup सक्रीन दिखाई देगी। और पढें: WhatsApp जल्द ला रहा है ये कमाल का फीचर, 15 मिनट में अपने आप डिलीट होंगे मैसेज
इस नई सुविधा के साथ, यूजर्स अपनी प्राइवेसी सेटिंग का तुरंत रिव्यु कर सकते हैं। उनका हमेशा इस बात पर कंट्रोल रहेगा कि उनकी जानकारी को कौन देख सकता है। यदि आप प्राइवेसी चैकअप स्क्रीन का यूज करके अपनी प्राइवेसी सेटिंग का रिव्यू करना चाहते हैं तो आपको यह जांचने के लिए अपनी प्राइवेसी सेटिंग ओपन करनी होगी। यहां से आप पता कर पाएंगे कि आपके अकाउंट के लिए यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
यदि सुविधा आपके अकाउंट के लिए इनेबल है, तो आप अपनी प्राइवेसी सेटिंग में एक नया बैनर देख सकते हैं और आप अपने लिए सही सेटिंग चुनकर चेकअप शुरू कर पाएंगे। इस सेक्शन में आप यह तय करके सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है और आप अपना ब्लॉक कॉन्टैक्ट मैनेज कर पाएंगे।
आप अपनी व्हाट्सऐप प्रोफाइल फोटो, अंतिम बार देखे गए और ऑनलाइन, और बहुत कुछ के लिए ऑडियंस सिलेक्ट करके अपनी पर्सनल जानकारी को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गायब होने वाले मैसेज को सेट करके और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप को इनेबल करके अपने चैट और ग्रुप्स में अधिक प्राइवेसी जोड़ सकते हैं।
Privacy Checkup Screen कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है, जो Play Store से Android के लिए WhatsApp बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं। आगे आने वाले दिनों में इसे और भी लोगों के लिए रोल आउट किया जा रहा है।